भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

समाजसेविका द्वारा जबेरा ब्लाक के 43 किलोमीटर  दूर वनांचल गांव ताला,,, मे पहुच कर गरीब परिवारों को निस्वार्थ भावना से बांटे कंबल

206
Above News

जबेरा-ब्लाक की सीमा के सबसे पहाड़ी इलाके के आखिरी गांव   ताला अलोनी, साबरा,कलूमर,चौरई,भैसा,जमुनिया सहित करीब आधा दर्जन गांव में पहुंचकर  लोगों के बीच बैठकर संपर्क कर निस्वार्थ भावना से कंबल वितरण किया गया और बुजुर्गों से आशीर्वाद दिया गया।समाजसेविका श्रीमती रजनी ठाकुर ने बताया कि  मंगलवार के दिन जबेरा ब्लाक के आखिरी गांव ताला पहुंचकर गरीब परिवारों को कंबल वितरण किया गया।  साथ ही ग्राम में आ रही समस्याओं  के बारे में जानकारी ली गई ।श्रीमती रजनी ठाकुर ने बताया लोगों के बीच बैठकर बहुत खुशी होती है। यह पूरा क्षेत्र  आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है बहुत सीधे-साधे और सज्जन लोग हैं।  ग्राम ताला जबेरा ब्लाक का सबसे आखरी गांव है जहां लोग सड़क बिजली पानी आदि जैसी समस्याओं से वंचित है। इनके बीच बैठकर प्यार जो मिला  देखते ही बनता है। समाजसेवी द्वारा बताया गया ठंड इतनी जोरों से पढ़ रही है कुछ करने की मन में चाहत थी। जो इनके बीच पहुंच कर अच्छा लगा। आज ऊपर पहाड़ के सभी ग्रामों का भ्रमण किया।सभी ग्राम कुछ ना कुछ कामों से वंचित है पिछड़े हुए हैं।भैंसा ग्राम में एक व्यक्ति सांस  बीमारी से ग्रस्त है।  दिखाने के लिए  8 किलोमीटर के पास गांव सिंग्रामपुर जाना पड़ता है। अभी बहुत से ग्रामों में देखा पानी के लिए भी दूूूूर दूर जाना  पड़ता है। इन सभी समस्याओं को जानने के लिए भी और इन लोगों के बीच मैं आगे भी आती रहूंगी हरदम मदद भी करती रहूंगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper