कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने विधायक के घर जाकर उनके पिता के स्वास्थ्य की ली जानकारी

शहडोल |कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी ने आज व्यवहारी विधानसभा सभा क्षेत्र के विधायक श्री शरद कोल के घर पहुंच कर उनके बीमार पिता श्री जुगलाल कोल के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पहले से अब स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जयसवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री पीके पांडे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री भविष्य भास्कर, तहसीलदार श्री राबिन जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.