भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

तीसरी रेल लाइन के लिये किसानों के खेतों से बगैर प्रशासन की स्वीकृति के खोदी जा रही मिट्टी,मौके पर पहुँचकर जबेरा तहसीलदार ने की कार्यवाही

291
Above News

दमोह| कटनी बीना रेल सेक्शन मे तीसरी रेल लाइन का विस्तार किया जा रहा है। इसी कार्य के चलते घटेरा रेलवे स्टेशन मे भी तीसरी रेल लाइन बिछाने के लिये मिट्टी की खुदाई कर स्पाट बनाया जा रहा है। रेलवे ठेकेदार द्वारा बगैर प्रशासन की स्वीकृति के किसानो के खेत से मिट्टी की खुदाई करने की शिकायत जबेरा तहसीलदार तक पहुँची थी। जिस शिकायत को लेकर गुरुवार को जबेरा तहसीलदार अरविंद यादव एवं बनवार पुलिस चौकी प्रभारी शत्रुघ्न दुबे ने गुरूवार घटेरा पहुँचकर जिन कृषि क्षेत्र में किसानों के खेतों से खुदाई हो रही थी उन स्थानो पर पहुचकर जांच कर पंचनामा बनाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चंदपुरा हल्का नम्बर 05/22 के भूमि खसरा नम्बर 1:86 घटेरा निवासी किसान तिलक सीग पिता बखत सीग के खेत से बगैर प्रशासन की स्वीकृति के रेलवे ठेकेदार द्वारा मिट्टी की खुदाई करने की शिकायत जबेरा तहसीलदार अरविंद यादव को प्राप्त हुई थी । शिकायत पर तहसीलदार व चौकी प्रभारी के द्वारा खुदाई के स्थान पर पहुचकर कृषि भूमि किसान से बात की गई जिसमे किसान तिलक सिह ने बताया कि उसको अपना खेत समतल कराना था इसलिए खेत से मिट्टी निकलवाई जा रही है। इसी तरह ब्यारमा नदी के किनारे और बड़े हार कृषि क्षेत्र मे भी रेलवे ठेकेदार द्वारा मिट्टी की खुदाई कर तीसरी रेल लाइन बिछाने के लिये स्पाट बनाने मे खुदाई की गई थी उन स्थानो का भी मौके पर जाकर तहसीलदार ने जांच कर भूमि स्वामियों को बुलाकर पंचनामा बनाया गया एवं खुदाई करने पर प्रतिबंध लगाया गया। इस मौके पर बनवार पुलिस चौकी प्रभारी शत्रुघन दुबे, घटेरा हल्का के पटवारी दीपक उपाध्याय, रेलवे ठेकेदार सहित ग्रामीणो की उपस्तिथि रही।

इनका कहना है

रेलवे ठेकेदार के द्वारा बगैर प्रशासन की स्वीकृति के किसानो के खेत से मिट्टी की खुदाई की जा रही और मिट्टी का उपयोग तीसरी रेल लाइन के स्पाट बनाने मे किया जा रहा था। जिसकी शिकायत प्राप्त हुई थी। किसान के खेत मे जाकर मौके पर जांच की गई जिसमे पाया गया कि किसान द्वारा आपने खेत को समतल करने के लिये स्वयं स्वीकृति देकर मिट्टी की खुदाई करवाई जा रही थी। मौके पर ही पंचनामा कार्यवाही कर खुदाई करने के लिए मना किया गया।नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
(अरविंद यादव, तहसीलदार जबेरा)

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper