भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मुख्यमंत्री के सभा स्थल का निरीक्षण

227
Above News

प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ-साथ कोविड-19 महामारी बचाव हेतु करें सभी व्यवस्थाएं- कलेक्टर

पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश

शहडोल – प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 16 जनवरी 2021 को शहडोल जिले के ब्यौहारी आगमन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर डॉ० सतेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी ने आज संयुक्त रूप से सभा स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन के लिए बनाए गए स्टाल का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने मंच, बीआईपी बैठक स्थान, हितलाभ के हितग्राहियों के बैठक स्थान एवं अन्य विभिन्न स्थानों का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्योहारी को निर्देशित किया कि लोकार्पण एवं भूमि पूजन पूरे विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ होगा। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्योहारी को निर्देशित किया कि व्यवस्थाओं से जुड़े हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ आवश्यकतानुसार कार्यक्रम स्थल पर आने वाले जनप्रतिनिधियों का पास भी बनवाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने वेरीकेटिंग और अधिक मजबूत करने के लिए तथा होरिजेंटल सपोर्ट भी देने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि हितलाभ वितरण के हितग्राही मंच पर केवल 2 ही आए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने व व्हीआईपी गेट से टेल कार के साथ केवल अधिक से अधिक 3 वाहनों की ही एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पूर्वाभ्यास कर ले। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभा स्थल में बैठक सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए तथा कोविड-19 के दृष्टिगत 2 गज की दूरी मास्क सैनिटाइजर इत्यादि का ध्यान रखा जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम में सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी ने सभा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने एवं सुरक्षा बलों की ड्यूटी लगाने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री भविष्य भास्कर को दिए। कलेक्टर ने आमजनों के लिए पानी, शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को दिए। इस दौरान कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार ऊपर थर्मल स्क्रीनिंग एवं मास्क, सेनीटाइजर आदि की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सभी मास्क लगाएं इसके लिए पर्याप्त मात्रा में मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा बिना मास्क वाले व्यक्तियों को मास्क उपलब्ध कराकर उन्हें मास्क लगाने की समझाइश दी जाए। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल में बैठने की व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर करने के निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जयसवाल, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी श्री डी०के० खरे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री पी०के० पांडेय, समन्वयक सर्वशिक्षा डॉ० मदन त्रिपाठी, नायब तहसीलदार श्री रॉबिन जैन नायब तहसीलदार श्री अमित मिश्रा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रेरणा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper