भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कोविड-19 वैक्सीनेशन के महा-अभियान में मीड़िया निभाएं सहभागिता-कलेक्टर

230
Above News


कोविड वैक्सीनेशन के संबंध मंे मीडिया कार्यशाला सम्पन्न
शहडोल | आज कलेक्ट्रेट सभागार में 16 जनवरी से शुरू होने वाले कोविड-19 वैक्सीनेशन के महा-अभियान मंे मीडिया कार्यशाला आयोजित की गई। आयोजित कार्यशाला में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने जिले के मीडिया से जुड़े हुए सभी से कोविड-19 के वैक्सीनेशन के महाअभियान मंे अपनी सहभागिता निभाएं और कोरोना महामारी को समूल नष्ट करने में अपनी सकारात्मक सहभागिता के साथ-साथ अच्छे नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं। कलेक्टर ने कहा कि सोशल मीडिया में अनर्गल अपवाहों का आदान-प्रदान न किया जाएं यह भी हम सभी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य एवं जिले स्तर पर कंट्रोल रूप स्थापित किए गए है। राज्य स्तर का टोल फ्री कंट्रोल रूम नम्बर 1075 एवं 104 है तथा जिला मुख्यालय का कंट्रोल रूम नम्बर 9407160579 है। यदि किसी को शंका का समाधान करना है तो शंका समाधान के लिए उक्त नम्बर से सम्पर्क कर सकते है और साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 एस.एस. सागर जिनका मोबाइल नम्बर-8269467063, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ0 अंशुमन सोनारे जिनका मोबाइल नम्बर-7999475657 है। साथ ही ड्ब्ल्यूएचओ के एसएमओ डाॅ0 अभिषेक बछौतिया जिनका मोबाइल नम्बर-9691247656 से सम्पर्क किया जा सकता है। कलेक्टर ने बताया कि, टीकाकरण के पश्चात् एएफईआई यदि होती है तो इसकी व्यवस्था के लिए टीकाकरण सत्र पर किट, 108 एम्बुलेंस एवं चिकित्सक टीम की तैनाती की गई है ताकि, यथासंभव समुचित उपचार किया जा सके। उन्हेाने बताया कि, जिले में कोवीशील्ड वैक्सीन के प्रथम चरण के लिये 7940 डोज प्राप्त हुए है जिसमें 10 प्रतिशत अतिरिक्त डोज शामिल है इसमें जिले में
6348 चिन्हित लोगो को प्रथम चरण में दोनो डोज देने के लिये दिया गया है। प्रत्येक दिन 100 चिन्हित लोगो को दोनो सेंटरो में टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम चरण में इस सप्ताह 16,18,20,21 जनवरी 2021 को सुबह 09 बजे से टीकाकरण किया जाएगा।
आज आयोजित मीडिया कार्यषाला मंे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 एम.एस. सागर ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले मंे 2 सेंटर पर वैक्सीनेषन का कार्य प्रथम चरण में शुरू किया जाएगा, जिसमंे मेडिकल काॅलेज शहडोल एवं जिला चिकित्सालय शामिल है। प्रथम चरण मंे मेडिकल काॅलेज शहडोल में 340 एवं जिला चिकित्सालय शहडोल मंे 400 चिन्हित लोगो को वैक्सीन का प्रथम डोज लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 दिनों के अंतराल मंे हितग्राहियो को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जाएगी। आवश्यकता यह है कि दोनो खुराक चिन्हित लोगो को लगे एवं दोनो डोज लगने के पश्चात् 14 दिन के बाद शरीर मे एंटीबाडीज का निर्माण हेागा, जिसकी तब तक वैक्सीनेशन के बाद भी हमें कोरोना महामारी बचाव के सभी दिशा निर्देशो का जैसे सोशल डिस्टेसिंग, मास्क का उपयोग एवं सेनेटाइजर का उपयोग आवश्यक है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि, प्रथम टीकाकरण के लिए सम्मान स्वरूप हमारे सफाई कर्मचारियो को शामिल किया गया है। मीडिया कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जायसवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 एम0एस0 सागर, डब्लू0 एच0 ओ0 एसएमओ डाॅ. अभिषेक बछौतिया, डाॅ. आकाश रंजन सिंह जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. अंशुमन सोनारे, डीपीएम श्री मनोज द्विवेदी सहित जिले के मीडिया से जुडे हुए सभी पत्रकारगण उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper