भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

  20 जनवरी को नरसिंहपुर में रोजगार मेला का आयोजन

236
Above News

नरसिंहपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के अंतर्गत नरसिंहपुर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 20 जनवरी को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) परिसर में प्रात: 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक किया जायेगा। मेला में विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के बाद चयन किया जायेगा।
कलेक्टर वेद प्रकाश ने रोजगार मेले में अधिकाधिक रोजगार प्रदाता कम्पनी एवं बेरोजगार युवक- युवतियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने बेरोजगार आवेदकों को सूचित किया है कि वे अपने सभी मूल प्रमाण पत्र एवं फोटो के साथ मेला में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ ले सकते हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper