एक बार फिर सम्मानित हुऐ बुढार सिंघम महेन्द्र सिंह चौहान

अखिलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट……
जनता भले ही पुलिस के गलत बोले पर क्यो न बोले कुछ पुलिस कर्मीयो की गलती के कारण पुरा पुलिस विभाग बदनामी की मार झेलता है पर यह भी उतना ही सत्य है की आज भी पुलिस विभाग मे एैसे पुलिस कर्मी है जो पुलिस का नाम रौशन कर रहे हैं अपने कार्य के प्रति इमानदारी, सक्रियता ,पुरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा करते हैं समाज मे फैल रहे अपराध पर अंकुश लगाने का भरकस प्रयास कर रहे हैं वहीं जनता भी एैसे पुलिस कर्मीयो का पुरा साथ देती है अगर देखा जाये तो विगद दिनो पहले पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र कुमार शुक्ल एवं अब पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी जैसे पुलिस कप्तान के निर्देशन मे शहडोल जिले में अपराधियों असामाजिक तत्वों, अवैध कार्यो पर काफी रोक लगी है एैसी कार्यवाही हुयी है जो की सराहनीय है |
शहडोल| संभागीय मुख्यालय शहडोल में 72वाॅ गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह महात्मा गाॅधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी ली। उन्होंने परेड़ का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक श्री अवधश गोस्वामी के साथ किया तथा गगन में रंग बिरंगे गुब्बारे मुक्त किये। कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएॅ दी।शहडोल जिले के बुढार थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह को मिला प्रशंसा -पत्र थाना प्रभारी महेंद्र सिंह को और भी पुरुस्कार प्राप्त हो चुके हैं जिसमे राष्ट्रपति के सर्वोत्तम सम्मान से सम्मानित हो चुके है अगर इन की कार्यवाहीयां देखा जाय तो दर्जनो एनकाउंटर के केश,डबल मर्डर मिस्ट्री खोलने के सांथ सारे अनसुलझे मर्डरों के केस मे भी कुछ दिनों में अपराधियों को पकड पुलिस के सम्मान को बरकरार रखा |
शहडोल संभाग मे रचा इतिहास
शहडोल जिले के थाना बुढार क्षेत्र मे पुलिस की कार्यवाही पर नजर डाले तो थाना प्रभारी बुढार महेन्द्र सिंह चौहान जिन्हें बुढार की जन्ता सिंघम साहब के नाम से भी पुकारती है करोडो का गांजा,तो लाखो का आईपीएल सट्टा, लाखो का कबाड पर हुयी कार्यवाही जोकी पुलिस के उच्य अधिकारीयो के निर्देशन में हुयी जो कि शहडोल संभाग मे इतिहास रचा जो जन चर्चा का विषय बना रहा थाना प्रभारी बुढार महेन्द्र सिंह चौहान हमेशा ही अपने कार्य के प्रति इमानदारी एवं पुरी सक्रियता के साथ कार्य करते आ रहे हैं वही बुढार थाना क्षेत्र की जनता का पुरा सहयोग थाना प्रभारी को मिलता रहता |
बुढार थाना प्रभारी को मिला प्रशंसा -पत्र
संभागीय मुख्यालय शहडोल में 72 वाॅ गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह महात्मा गाॅधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। जिसमे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले के विभिन्न विभागो मे कार्य कर रहे अधिकारी, कर्मचारीयो को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में श्री महेन्द्र सिंह चौहान निरीक्षक, थाना प्रभारी बुढार द्वारा वर्ष 2020 मे समग्र उत्कृष्ट थाना एवं सीएम हेल्पलाईन मे उत्कृष्ट कार्य हेतु 26जनवरी2021(गणतंत्र दिवस) के शुभ अवसर पर उत्साहवर्धन स्वरुप प्रशंसा -पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया |वहीं जिला कलेक्टर डॉ सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी इनके इस सर्वोत्तम कार्य के लिए इन्हें सम्मानित करते हुए भविष्य में इनको ऐसे कार्यो को करने के लिए दी बधाई वहीं बुढार थाना क्षेत्र वासियों ने भी थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान को उनके उज्ज्वल भविष्य की दी बधाई |
कार्यक्रम में रहे उपस्थिति गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, एडीजी श्री जी.जर्नाधन, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी, अपर आयुक्त श्री अमर सिंह बघेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक श्री बी0डी0 पाण्डेय सहित पार्षदगण, पत्रकारगण एवं विभिन्न विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री दिलीप अग्रवाल एवं श्रीमती अरूणिमा सिंह द्वारा किया गया।


Subscribe to my channel
Comments are closed.