कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बुढार के बटुरा क्षेत्रके अवैध कोयला उत्खनन स्थलो का किया निरीक्षण

खनिज अधिकारी को अवैध कोयला खनन के गड्ढों को शीघ्र भरने के दिए निर्देश
शहडोल – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधिकारी श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने आज जनपद पंचायत बुढार के ग्राम बटुरा मे कोयला माफियाओ द्वारा कराए गए अवैध कोयला उत्खनन के गड्ढों का स्थल पर अवलोकन किया। ज्ञात हो कि बटुरा क्षेत्र में कोयला माफियाओ द्वारा काफी संख्या में चोरी छुपे कोयले का अवैध उत्खनन गड्ढे एवं सुरंगे बनाकर कर रहे थे। जिन्हें भरने के निर्देश कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने खनिज अधिकारी को दिए। उन्होने कहा कि इन गड्ढों की बोल्डरो द्वारा ठोस ढंग से भराई कराई जाए तथा जेसीबी मशीनो से पीचिंग कराई जाए। जिससे उत्खननकर्ता दुबारा इन स्थलो से कोयला की चोरी न कर सके। ज्ञात हो कि, इसी स्थल के पास कलेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने गौशाला निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई है जिससे इस क्षेत्र में आवाजाही बनी रहेगी तथा माफियाओ के कृत्यो की खबर भी जिला प्रशासन को लगेगी, वहीं कोयले के अवैध कृत्य में काफी हद तक पाबंदी लग जाएगी। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री भरत दुबे उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.