भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बिना स्वीकृति के छुलकारी मुक्तिधाम घाट संगम से हो रहा रेत का उत्खनन

231
Above News
रियल्टी के नाम पर उसूल रहे 12 सो रुपए ट्राली

दिपक कुमार की खास रिपोर्ट….

अनूपपुर |छुलकारी गांव से लगे सोन नदी में रेत का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी है| जबकि छुलकारी से लगे किसी भी नदी तथा घाट में रेत उत्खनन की नीलामी नहीं की गई है| और ना ही कोई वैध खदान यहां संचालित है फिर भी रेत उत्खनन का अवैध कार्य यहां बेखौफ संचालित हो रहा है| जिसे रोकने के लिए खनिज विभाग भी कोई प्रयास नहीं कर रहा है जब से जिले के कुछ रेत खदान की नीलामी हुई है तब से खनिज विभाग ने भी रेत ठेकेदार के भरोसे खनिज संपदा सौंप दी है जो ना तो नियमित रूप से अवैध उत्खनन की जांच कर पा रहा है ना ही कोई कार्रवाई कोतवाली से लगे ग्राम पसला तथा ग्राम छुलकारी मैं रेत की अवैध खदान संचालित जो अनूपपुर कोतवाली से लगभग 15 ,17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है फिर भी रेत माफिया नीडर एवं बेखौफ सोन नदी के कई स्थान से रेत का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी है बता दें गांव छुलकारी तथा पसला घाटों से रेत माफिया सीधे नदी की धार में वाहनों को उतार कल ले जा रहे हैं जहां रेत का अवैध उत्खनन कर रहे हैं जिससे सोन नदी की धार टूट रही है|

अवैध उत्खनन रोकने का ग्रामीणों ने रोक दिया था रास्ता

बता दें की छुलकारी मुक्तिधाम संगम घाट मैं रेत का अवैध उत्खनन रोकने के लिए ग्रामीणों ने नदी की ओर जाने वाले मार्ग को बंद करा कर अवैध उत्खनन पर रोक लगाने की कोशिश की थी कुछ दिनों तक यहां अवैध उत्खनन बंद था लेकिन रेत माफियाओं ने फिर से यह रास्ता खुलवा कर इसी स्थान पर से रेत का अवैध उत्खनन जारी कर दिया है|

हर मार्ग पर पहरा हो रही वसूली

जिन स्थानों पर अवैध खनन जारी है वहां पहरेदार भी लगे हुए हैं जो वह आने जाने वाहनों से 12 सो रुपए टीपी के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं यहां पहरेदार भी बेखौफ होकर ठेकेदार का नाम लेकर वाहन चालकों पर धाक जमाते नजर आते हैं वही पैसे ना देने पर पुलिस बुलाकर गाली पकड़वाने की धमकियां भी दी जाती है हर मार्ग पर पहरा होने के कारण खनिज विभाग के आने की भनक लग जाती है जिसमें कार्यवाही के दौरान विभाग को खाली हाथ लौटना पड़ता है सूत्रों का कहना है की विभागीय अमला कम होने का फायदा वृहद स्तर पर संचालित रेत कारोबार मैं मुखबीर अधिक होने के कारण विभाग सही समय पर कार्रवाई नहीं कर पाता है|

फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया पर खनिज विभाग से संपर्क नहीं हो पाया |

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper