भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ऊर्जावान एवं संवेदनशील कलेक्टर के मार्गदर्शन में शहडोल विकास की ओर अग्रसर

279
Above News


शहडोल | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने जिले की कमान 15 मार्च 2020 से सम्हाली है। तब से जिले में हर क्षेत्रों मंे विकास के कार्य में गति दिलाई जा रही हैं। वही जिले में विद्युत विहीन स्कूलों एवं आॅगनबाड़ी भवनों मंे विद्युत कनेक्शन कराएं गए, वही स्कूलो के अध्ययन कक्षों मंे पंखो की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई तथा विद्यालयों को आकर्षित बनाने का कार्य भी किया गया। जिले में आवारा पशुओं के लिए गौशाला निर्माण, सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण, कपिल धारा कुओं का निर्माण, ग्राम पंचायत भवनो का जीर्णोद्धार, पहुॅचविहीन मार्गो का निर्माण, उपार्जित खाद्यान्न को रखने के लिए कैप निर्माण तथा उर्पाजन केन्द्रों मंे मनरेगा से चबूतरो का निर्माण प्रमुख है। इसी तरह बरोजगारो को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले मंे रोजगार मेले का आयोजन कराकर लगभग 2 हजार बेरोजगारो को प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर की कम्पनियों मंे रोजगार के अवसर प्रदान कराएं।
जिले मंे शहडोल में जयस्तंभ से कोनी तिराहा तक साफ-सुथरा एवं स्वच्छ तथा अतिक्रमणमुक्त कराते हुए रंग-बिरंगी लाइट जिले की शोभा को बढ़ाती है। इसी तरह जिले के अन्य क्षेत्रों मंे भू-माफियाओं, मिलावट खोरो, खनिज माफियाओं, आदतन अपराधियों के विरूद्ध अंकुश लगाने क लगातार अनुकरणीय प्रयास किया जा रहा है। एक जिला-एक उत्पाद के अंतर्गत हल्दी के साथ-साथ मशरूम, मुनगा, शहद आदि को प्रोत्साहित करने के लिए किसानो को प्रोत्साहित कर प्रशिक्षण आदि दिलवाकर उन्हें दक्ष बनाकर उनकी आय दुगनी करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी प्रकार जिले में छतवई के पास फूड़ प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना, पुरातात्विक धरोहरो का संरक्षण एवं सौदर्यीकरण तथा आद्यौगिक क्षेत्र की स्थापना जैसे प्रमुख कराएं जा रहे है।
जिले में कोरोना संक्रमण काल में जहाॅ एक ओर टेस्टिंग आदि की सुविधाएं बढ़ाई गई। वही दूसरी ओर बाहर से आने वाली प्रवासी मजदूरी के लिए भोजन, ठहरने की व्यवस्था तथा स्थानीय स्तर पर भी उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया गया। यही प्रयास के कारण आज जिले में कोरोना महामारी पूर्णतः नियंत्रण है। जिले के हर क्षेत्र मंे कलेक्टर द्वारा जो कार्य किए जा रहे है, उससे ग्रामीण क्षेंत्रों के किसान मिनाक्षी तालाब, कपिल धारा, वनाधिकार पट्टा, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों मंे प्रधानमंत्री आवास वितरण, स्ट्रीट वेण्डर को ऋण मुहैया कराना, महिला स्व-सहायता समूह के सशक्तिकरण के लिए प्रयास लगातार किया जा रहा है। कलेक्टर का विकास एवं विश्वास जिले को प्रदेश में अग्रणी जिला बनाने के लिए दृढ़संकल्पित है। साथ ही ब्यौहारी में विजयसोता मंे सोन नदी पर पुल का निर्माण, जिससे आस-पास के ग्रामो के लोगो को उमरिया एवं शहडोल आने में लगभग 80 किलोमीटर कम दूरी तय करनी पड़ेगी। जैसे उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे है।
जिले में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए आदतन अपराधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय को जहाॅ एक ओर सौदर्यीकरण एवं साफ-सुथरा एवं स्वच्छ परिसर बनवाकर नया आकर्षित स्वरूप प्रदान किया गया। वही दूसरी ओर अन्य कार्यालयों मंे भी इसी तरह कायाकल्प के कार्य कराएं जा रहे है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper