ड्रग माफियाओ पर पुलिस अधीक्षक का कसा सिकंजा पडोसी जिले पर दबिश

शहडोल । जिले के पुलिस अधीक्षक के कुशल दिशा-निर्देश पर थाना कोतवाली पुलिस ड्रग माफियाओ के तार खंगाले रही है इसी क्रम मे आज बडी कार्यवाई हुई है जिसमे थाना कोतवाली पुलिस टीम ने रीवा शहर के विद्या भूषण मेडिकल स्टोर में दबिश दी है जिसमे बडे स्तर पर नशे का जखीरा बरामद बरामद हुआ है मेडिकल स्टोर संचालक सहित पूरे स्टाफ को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है बताया जा रहा है ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई मे शहडोल मे पकडे गए आरोपियो से की पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर कोतवाली थाना प्रभारी राजेशचंद्र मिश्रा के नेतृत्व पर कार्रवाई की गई है।। यह पूरी कार्रवाई रीवा मे अमहिया इलाके पर की जा रही है।।
निश्चित तौर पर इस तरह की कार्रवाई से युवा पीढ़ी के रगो मे जहर घोलने वाले नशे के कारोबारी समेत सरगना भी जेल की सलाखो के पीछे होगा। वर्तमान समय मे हो रही एक के बाद एक कार्यवाई से जिले भर मे संचालित अवैध कारोबारियो के पसीने छूट रहे है वही जिले के सुधिजनो ने ऐसी कार्यवाई पर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।।
Subscribe to my channel
Comments are closed.