सीएमएचओ डाॅ0 सागर ने की स्वास्थ्य की गतिविधिया चुस्त एवं दुरूस्त

शहडोल |कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह मार्गदशर्न एवं निर्देषन स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों के संचालन एवं क्रियान्वयन मंे उल्लेखनीय क्रियाषीलता लाई है। 15 दिसम्बर 2020 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल का पदभार लेने के पश्चात जिला चिकित्सालय शहडोल के साथ-साथ सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों मंे उप स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ-साथ सभी व्हीएचएनडी को क्रियाशील बनाते हुए एनआरसी एवं एसएनसीयू मंे मरीजो को समय पर चिकित्सकीय उपचार प्रदान करवाने मंे चिकित्सको एवं महिला बाल विकास के अधिकारियों के समन्वय स्थापित कर स्वास्थ्य सुविधाओं मंे गुणात्मक सुधार किया। उन्होने एनआरसी एवं एसएनसीयू से डिस्चार्ज बच्चो का मैदानी कार्यकर्ताओ के माध्यम से अनुश्रवण कराना भी प्रारंभ किया। जिससे बच्चे की स्थिति पर सतत निगरानी की जा सके।
डाॅ0 सागर ने एक दिन में ही सभी व्हीएचएनडी आयोजित कर जिले से 17 अधिकारियों को एक साथ भ्रमण पर भेजा और स्वयं 30 व्हीएचएनडी का निरीक्षण किया। उन्हांेने आशा कार्यकताओं, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, सीएचओ को प्रशिक्षण देकर कार्यक्रम में दक्ष बनाया। उन्होंने एक माह में लगभग 4000 से अधिक खून के कमी वाली गर्भवती माताओं को आयरन सुक्रोज इन्जेक्शन लगवाकर एनीमिया से गर्भवती माताओं को निजात दिलाने मंे अभूतपूर्व कार्य किया। इसी तरह सीएम आॅनलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण के इसने द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.