भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शासन के नवीन दिशा-निर्देशांे का पालन करें सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी-कलेक्टर

237
Above News

शहडोल | कलेक्टर कार्यालय मंे कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह की उपस्थिति मंे जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मंे कलेक्टर ने कहा कि वर्ष 2021-22 हेतु बाजार मूल्य मार्गदर्शन सिद्धांतो के अनुसार बाजार वर्तमान मूल्य प्रस्ताव तैयार करना सुनिश्चित करंे। उप जिला मूल्यांकन समितिया सोहागपुर, ब्यौहारी एवं जयसिंहनगर द्वारा अचल सम्पतियांे के प्रस्तावित बाजार मूल्य जिला मूल्यांकन समिति के अनुमोदन हेतु प्राप्त हुआ है। उक्त प्रस्तावों पर जिला मूल्यांकन समिति के सदस्यों से चर्चा एवं विचारोंपरांत अनन्तिम रूप दिया गया।

बाजार मूल्य प्रस्ताव 2021-22 केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड को अनुमोदन हेतु प्रस्ताव भिजवाएं जाना है, उस पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक मंे जिले मंे प्रभावशील गाईड लाइन की दरो मंे वर्ष 2015 से किसी प्रकार की वृद्धि नही की गई है तथा वर्ष 2019 मंे शासन द्वारा 20 प्रतिशत की कमी करते हुए वर्ष 2020 गाईड लाइन दरो का यथावत रखा है। कलेक्टर ने कहा कि अपने कार्यक्षेत्र मंे गाइड लाइन के लोकेशन का युक्तिसंगत परीक्षण कर समय-सीमा में प्रस्ताव केन्द्र मूल्यांकन बोर्ड को भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विगत वर्षो मंे विकास की गतिविधियों का परीक्षण करते हुए नवीन लोकेशन खोले जाएं तथा राष्ट्रीय राज्य मार्ग एवं राज्कीय मार्ग सहित अन्य मार्गो पर स्थित ग्रामो, नवीन काॅलोनी, स्मार्ट सिटी, जैसे-नवीन लोकेशन खोला जाकर युक्तियुक्त दरे निर्धारित करें।
बैठक मंे कलेक्टर ने कहा कि नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों के अंदरूनी वार्ड जहां समुचित विकास हो गया है एवं कृषि भूमि की प्रसंगिकता नहीं रह गई है तथा व्यवसायिक गतिविधियां संचालित हो वहां कृषि भूमि की दर खाली ना की जाए। कलेक्टर ने कहा कि सगन व्यवसायिक क्षेत्रों जिनमें भूमि की दरें लगभग एक समान हो गई है, इसमें आवासीय एवं व्यवसायिक दरों को एक समान रखा जाए तथा नगर एवं ग्राम निवेश विभाग द्वारा स्वीकृत योजना के अनुसार क्षेत्रों को जिस क्रियाकलाप के लिए चयनित किया गया है। उसी क्रियाकलाप एवं गतिविधि के अनुसार बाजार मूल्य निर्धारित किया जाए, जहां मास्टर प्लान बना है वहां प्रचलित मास्टर प्लान के अनुसार दरें रखी जाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास की पर्याप्त संभावनाएं हैं एवं पुरानी रजिस्ट्री के मूल्य तथा मार्केट सर्वे के आधार पर ग्रामीण क्षेत्रों की दरों में भी युक्तिसंगत तरीके से वृद्धि की जाएं। उन्होंने कहा कि नगर निगम में सर्वे करके नई लोकेशन एवं नई दरें खाली जाए। विगत वर्षों में ऐसे क्षेत्रों में जहां विकास की गतिविधियां हो रही है। वहां नवीन लोकेशन प्रचलित बाजार मूल्य के अनुसार हो। बैठक में कलेक्टर नगरी क्षेत्रों में जिन नगरों का मास्टर प्लान निर्धारित है, उसका विस्तृत विवरण लेकर प्रचलित मास्टर प्लान के व्यवसायिक दरों का निर्धारण वास्तविक रूप में प्रचलित बाजार मूल्य के अनुसार किया जाए गाइडलाइन दरों का निर्धारण कर प्रस्ताव भेजा जाए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पांडेय, कार्यपालन यंत्री पी०डब्ल्यू०डी० श्री डी०के० खरे, जिला पंजीयक श्री गोवर्धन प्रसाद, उप पंजीयक राजेंद्र कुमार, श्री जय सिंह एवं श्रीमती संतोषी गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper