भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बुढार बीईओ निगम बना बीमा एजेन्ट, ले रहा हर काम पे कमीशन 

243
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा की खास रिपोर्ट …

शहडोल|सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग शहडोल के संरक्षण में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, डी0के0 निगम बुढार द्वारा शासकीय काम न कर अपने अधीनस्थ शिक्षकों के ऊपर नाजायज दबाव बनाकर बीमा करवाने की डाल रहा दबाव | कमिश्नर शहडोल संभाग से भा.ज.प. पदाधिकारी ने शिकायत करते हुए बताया की संबंधित बुढार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डी0के0 निगम द्वारा बुढार विकासखण्ड  क्षेत्र में जम के भ्रष्टाचार किया जारहा है वही श्रीराम बीमा कंपनी का प्रचार-प्रसार कर शिक्षको पर अनायास दबाव डाला जारहा है जिससे शिक्षक काफी परेशान है वहीं जम के कमिशनखोरी का कार्य भी चल रहा है फिर चाहे वो विद्यालय की सामग्री हो या शिक्षको के वेतन का एरियस हो बुढार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को तो कमिशन चाहिए तभी होगा काम इनके इस व्यवसाय से बुढ़ार विकासखण्ड के अधिकतम शिक्षक पीडित व प्रताडित है। अतः  उपरोक्त बिन्दुओं की जांच कराकर प्रमाणित पाये जाने पर कडी कार्यवाही कि जाय ।


यह है पुरा मामला 


शिक्षा अधिकारी श्री डी0के0 निगम ( बुढार) द्वारा स्कूल निरीक्षण के नाम पर दौरा कार्यक्रम बनाकर विद्यालय जाते हैं, विद्यालय के शिक्षको को श्रीराम बीमा कंपनी का प्रचार-प्रसार कर बीमा कराने का दबाव बनाकर बीमा करते है। अभी तक संकुल झींकबिजुरी, खाम्हीडोल, केशवाही. खम्हरिया आदि स्थानों के शिक्षकों का बीमा किये है। यह प्रमाणित करना आवश्यक है कि बीमा एजेन्ट स्वयं पत्नी, पुत्र अथवा पुत्री तो नहीं है आखिर शासकीय काम छोड़ इसके प्रचार-प्रसार में फायदा पहुंचाने हेतु काम करते है | इतना ही नहीं टच ,रामायण ,गीता, गुटका विक्रय इन्हीं के माध्यम से 10000/- रू० में बेचा जाता है इसी प्रकार अगर कोई शिक्षक अपना बकाया वेतन (एरियर) निकलवाने का आवेदन देता है तो बिना कमीशन के किसी का एरियस नहीं निकाला जाता है ।

इनका कहना है 


मेरा श्रीराम बीमा कंपनी से कोई लेना देना नही है |और नाही मैने किसी से कमीशन मांगा है |मामला मेरे संज्ञान में आया है जिसने शिकायत की है मै बात करता हूं यह सब मुझे बदनाम करने के लिए अपवाह फैलाई जारही है |


डी. के. निगम बुढार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper