अद्वय मिश्रा के जन्मदिन पर उभरते कवियों ने किया कविता पाठ

जन्मदिवस को परोपकार दिवस के रूप में मनाने का लिया संकल्प
रीवा/ नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी चंद्रमणि मिश्रा के नाती अद्वय के जन्मदिवस को परोपकार दिवस के रूप में मनाया गया। सुबह से ही रीवा किला में प्रतिष्ठित महामृत्युंजय मंदिर सपरिवार कर भगवान भोलेनाथ के पार्थिव पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया साथ ही वहां ब्राम्हण भोज का आयोजन भी किया गया। भोजन उपरांत अनाथालय पहुंचकर गरीब बेसहारों को अन्न दान किया गया साथ ही हर वर्ष जन्मदिवस को गरीबों के साथ मना कर इस जन्म दिवस को परोपकार दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया।
मिश्रा परिवार के नाती अद्वय का जन्म दिवस होटल लैंडमार्क में दोस्तों एवं रिश्तेदारों के लिए रखी गई इस कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ कवि यमुना प्रसाद तिवारी जी द्वारा अपनी रचना धारा 370 की समाप्ति पर प्रस्तुत की गई इसी बीच युवा कवि अतुल चतुर्वेदी सतना द्वारा समसामयिक विषयों पर अपनी कविता पाठ एवं बधाई गीत प्रस्तुत किए विमल तिवारी द्वारा भोजपुरी सोहर गीत से पूरे कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार हो गया वही नन्हे कवि शुभी द्विवेदी भी अपने छोटे भाई के जन्म दिवस के उपलक्ष में स्वयं निर्मित कविता पाठ किया साथ ही छोटे बच्चों के द्वारा डांस प्रस्तुत कर कार्यक्रम की भव्यता को ऊंचाई तक ले गए । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मुख्य महाप्रबंधक श्री आर बी शुक्ला पूज्य श्री आर एस तिवारी पूर्व उप निर्देशक सेल प्राचार्य श्री एलपी तिवारी पूर्व जिला कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग श्री आरएन मिश्रा श्री गोविंद तिवारी श्री रामानुज द्विवेदी श्री हीरालाल तिवारी श्री आरपी मिश्रा श्री अतुल द्विवेदी श्री रजनीश तिवारी राष्ट्रीय न्याय मंच के राष्ट्रीय महामंत्री भगवानदास मिश्रा मिश्रा एवं गणमान्य नागरिक एवं परिवार के सदस्य एवं रिश्तेदार उपस्थित होकर बेटे को आशीर्वाद प्रदान किए

Subscribe to my channel
Comments are closed.