भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पहले मैच में डीसीए उमरिया की शानदार जीत एसपी एलेवन को हराकर किया अगले दौर मे प्रवेषदूसरे मैच में बीसीसी नागौद ने पैराडाइज को दी शिकस्त

239
Above News

ज्ञानेद्र दुवेदी की रिपोर्ट…..

उमरिया -जिले के ऐतिहासिक अमर शहीद स्टेडियम में पैराडाइज क्लब के तत्वाधान में खेले जा रहे 24वें अखिल भारतीय पैराडाइज गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेन्ट 2021 के तीसरे दिन का पहला मैच एस.पी. एलेवन एवं डी.सी.ए. उमरिया के मध्य खेला गया। वही आज का दूसरा मैच पैराडाइज उमरिया एवं बीसीसी नागौद के मध्य के खेला गया । सुबह एस.पी. एलेवन के कप्तान विकास कुमार साहवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । एवं डी.सी.ए. उमरिया को पहले बल्लेबाजी करने के लिये आमंत्रित किया । बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग कहे जाने वाले टर्फ विकेट पर खिली हुई धूप एवं सर्द हवाओं के बीच डी.सी.ए. उमरिया बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवर में 128 रन बनाये। डी.सी.ए. उमरिया की ओर से बल्लेबाजी करते हुये अंकित वर्मा ने 26 रन, शिवेन्द्र सिंह ने 22 रनों की पारी खेली । वहीं एस.पी. एलेवन के ओर से कमलेश और रवि ने 2-2 विकेट झटके। 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस.पी. एलेवन की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 120 रन ही बना पाई, जिसमें से राहुल सिंह ने सर्वाधिक 52 रन, एवं शरद ने 29 रनों की पारी खेली । वहीं डी.सी.ए. उमरिया की ओर से गेंदबाजी में अभय राउत ने 3 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट तथा मोहित, अंकित ने 1-1 विकेट झटके । और डी.सी.ए. उमरिया ने इस मैच को 8 रनों से अपने नाम कर लिया । और अगले दौर में अपनी जगह बनायी । दूसरा मैच बीसीसी नागौद एवं पैराडाइज उमरिया के मध्य खेला गया । जिसमे बीसीसी नागौद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । एवं पैराडाइज उमरिया को 173 रनों लक्ष्य दिया । जिसमें से शानदार सन्नी पटेल ने 43 गेंद में 67 रनों की पारी खेली , और उमेश द्विवेदी ने 29 रनों की पारी खेली। एवं पैराडाइज उमरिया की ओर से गेंदबाजी में राकेश ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट, इमरान ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिये। वही पैराडाइज उमरिया की ओर से जिज्ञास ने 45 रन और दीपक ने 21 रन, इमरान ने 12 रन बनाये। बीसीसी नागौद की ओर से अंकित सिंह ने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट, आकर्श ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिये। और बीसीसी नागौद ने मैच को जीत लिया । मैच के मैन ऑफ द मैच सन्नी पटेल रहे । मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार कोयलांचल क्रिकेट एकेडमी के कोच निपेन्द्र सिंह के द्वारा प्रदान किया गया । मैच के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जयसिंहनगर के विधायक जयसिंह मरावी , अध्यक्षता दिलीप पाण्डेय , एवं विषिष्ट अतिथि दिनेश त्रिपाठी रहे। इस दौरान मैचं में टूर्नामेन्ट कमेटी के अध्यक्ष राकेष शर्मा, सचिव मानसिंह, कार्यकारी सचिव नीरज चंदानी,देवानन्द स्वामी, संतोष गुप्ता, धर्मराज सिंह, रवि वर्मा, ब्रजेश शर्मा, बाबूलाल भिवानिया, संतोष खरे, राजेन्द्र कोल, योगेश द्विवेदी, श्रीधर राव, आशीष राय, सुजीत सिंह, राज राजपूत, मोइन्नुददीन अंषारी, हिमांन्षु यादव, उपस्थित रहें।
मैच के दौरान स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा और चौकों छक्कों पर ढोल नगाड़ों, तलियॉ बजाकर खिलाडियों के शानदार खेल की सराहना की। आज के पहले मैच के अम्पायर निपेन्द्र सिंह एवं सिकन्दर खान (उमरिया) एवं दूसरे मैच के अम्पायर प्रभात रंजन वर्मा ,सिकन्दर खान रहे, स्कोरर की भूमिका में आषू मंसूरी एवं चलित स्कोर बोर्ड की भूमिका में हेमलाल और छवील रहे। मैच का ऑखों देखा हाल सुनाने का कार्य अपने चिर परिचित अंदाज में अरून गुप्ता, भूपेन्द्र सिंह ने किया।
आज का मैच डी.सी.ए. उमरिया एवं बीसीसी नागौद के मध्य सुबह 10 बजे से खेला जायेगा। तथा। सभी खेल प्रेमी दर्षकों से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर मैच का आनंद उठावें ।
क्र0435

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper