जैतपुर पहुंच कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला,पुलिस अधिक्षक को सौप ज्ञापन

शहडोल|प्रदेश भाजपा की महामंत्री एवं जैतपुर क्षेत्र की विधायक मनीषा सिंह के जैतपुर क्षेत्र में बीते शनिवार की रात कुछ लोगों ने युवती को उसके ही घर से ले जाकर कथित तौर पर जबरदस्ती, शराब पिलाकर एक साथ कई लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किये जाने की घटना सामने आई। युवती के साथ दुष्कर्म करने वालों में भाजपा जैतपुर मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, राजेश शुक्ला, मोनू शर्मा, मुन्ना सिंह के नाम शामिल हैं।जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत, बीते दिनों हुए बलात्कार कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी करने पुलिस को अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। बता दें कि घटना कारित करने वाले सभी आरोपी रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना पाते ही फरार हो गए थे। हालांकि जगह-जगह पुलिस टीम पृथक-पृथक टीम, आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है।
नारेबाजी के साथ किया का पुतला दहन
वहीं दूसरी ओर घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जैतपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की गई। इस दौरान जिला युवक कांग्रेस एवं जिला महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रह। स्थानीय बस स्टैंड में पर प्रदेश के शिवराज सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस ने जैतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम एक बलात्कार के कांड में शामिल होने पर अपना आक्रोश व्यक्त किया और मांग की कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। इसके पूर्व भी जिला महिला कांग्रेस ने अध्यक्ष डॉ शिम्पी अग्रवाल के नेतृत्व शहडोल पुलिस अधीक्षक को इसी मांग को लेकर ज्ञापन सौंप चुकी है।
कांग्रेस ने कहा कि यह अजीबोगरीब स्थिति है कि जो भारतीय जनता पार्टी आस्थाओं को जगाकर चन्दा मांगने में व्यस्त रहती है,, वहीं रात के अंधेरे में ऐसे गोरखधंधे करती है कि, जिन्हें बताने में शर्म आती है। यह भी सही है कि सारे लोग गलत नहीं है फिर भी एक मछली सारे तालाब को गंदा करती हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री एक तरफ महंगे विज्ञापन देकर महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण का दावा करते हैं, दूसरी तरफ उन्हीं के कार्यकर्ता गलत हरकतें करके समाज में भय का माहौल पैदा करते है।
इनका कहना है – आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस गंभीरता व सजगता के साथ प्रयास कर रही है। कई जगहों पर पुलिस की टीम भेजी गई हैं, जो अभी लौट कर नहीं आई है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
मुकेश वैश्य उप पुलिस अधीक्षक


Subscribe to my channel
Comments are closed.