भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सीएमएचओ ने किया के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कंचनपुर एवं विभिन्न उप स्वास्थ्य केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

236
Above News
ज्ञानेद्र दुवेदी की रिपोर्ट…..


पुरुष कार्यकर्ता के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र में आवासीय निवास बनाने पर खाली कराने की, की कार्यवाही

शहडोल | आज जनपद पंचायत सोहागपुर के भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंचनपुर, उप स्वास्थ्य केंद्र लालपुर एवं सोनवर्षा का किया औचक निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कंचनपुर मंे ओपीडी कक्ष, इन्डोर कक्ष, डिलीवरी रूम, स्टोर रूम आदि का निरीक्षण किया एवं रिकार्डो के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को चाक-चैबंध रखने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान शासन की जनहिताकरी योजनाओं का क्रियान्वयन एवं लाभ हर पात्र हितग्राही को देने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने उपस्थित चिकित्सकीय स्टाफ को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य संस्थाओं में साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि स्वास्थ्य संस्थाओं मंे आने वाले मरीजो को समय पर चिकित्सकीय उपचार सुविधा का लाभ दिया जाएं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि पात्र हितग्राहियांे को शासन की आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के लिए हर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें, जिससे मरीज योजना का लाभ उठाकर चिन्हित अस्पतालों में 05 लाख रूपयें तक का उपचार करा सकें। उन्होंने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि हम स्वास्थ्य संस्थाओं में आएं मरीजो से मधुर एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 सागर ने भ्रमण के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र लालपुर एवं कंचनपुर का अवलोकन के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र मंे संचालित मंे स्वास्थ्य संदर्भित सेवाओं एवं योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन किया। उन्होंने उप स्वास्थ्य केन्द्र में शत-प्रतिशत गर्भवती माताओं एवं बच्चो का टीकाकरण कराने साथ-साथ प्रसव संबंधी सेवाओं गुणात्मक सुधार करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने उप स्वास्थ्य केन्द्र लालपुर के निरीक्षण के दौरान यह पाया कि पुरूष कार्यकर्ता श्री प्रजापति उप स्वास्थ्य केन्द्र को पूरी तरह आवासीय भवन के रूप में उपयोग कर रहे है, उप स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजो के लिए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अभाव था, तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 सागर ने उनको तलब कर उप स्वास्थ्य केन्द्र को खाली करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि तीन दिवस के अंदर उप स्वास्थ्य केन्द्र लालपुर विधिवत स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रिक्त नही होता तो उनके विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। इस दौरान चिकित्सकीय अमला उपस्थित था।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper