भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

प्रधान आरक्षक बनाये गये कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक

272
Above News
प्रदेश सरकार की घोषणा पर हुआ अमल

उमरिया – प्रदेश सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा मप्र पुलिस के कर्मचारियों के हित में लिए गए निर्णय को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन में 40 प्रधान आरक्षकों को रिक्त सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यवाहक प्रभार देने की कार्यवाही संपन्न की गई। इन कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षकों में से 36 सहायक उप निरीक्षक जिला पुलिस बल उमरिया में एवं 04 सहायक उप निरीक्षक जोन के अन्य जिले में स्थानांतरित किये गये है।

पुलिस नियंत्रण कक्ष उमरिया में पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक शहडोल रेंज शहडोल के माध्यम से जारी की गई योग्यता सूची के आधार पर 40 प्रधान आरक्षकों को रिक्त सहायक उप निरीक्षक के पद का कार्यवाहक प्रभार (उच्च पद पर कार्य करने का अधिकार) देने की कार्यवाही संपन्न हुई।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक का कार्यवाहक पदभार ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेखा धर्मेन्द्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस उमरिया के.के. पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक अजाक भारती जाट, रक्षित निरीक्षक रेखा सिंह, निरीक्षक एम.एल. वर्मा, निरीक्षक राकेश उईके एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper