ये है रियल सिंघम पुलिस कप्तान अवधेश गोस्वामी

ये कैसे पुलिस कप्तान जिसे पुलिस जवानो उनके परिवार व जिलेवासियो की करते हैं चिंता
शहडोल। जब से पुलिस कप्तान अवधेश कुमार गोस्वामी ने पदभार ग्रहण किया है तब से अवैध कारोबारीयो मे हडकंप मचा हुआ है वहीं नारीयल जैसे पुलिस कप्तान अवधेश कुमार गोस्वामी उपर से कठोर पर आंतर से नरम एैसे है शहडोल जिले के पुलिस कप्तान जी हां आवेदक जाहे जिले की आम जन्ता हो या कोई पुलिस कर्मी सबके साथ करते हैं न्याय एैसा ही कुछ पुलिस लाईन मे देखने को मिला जहां नरम दिल पुलिस कप्तान अवधेश कुमार गोस्वामी दिखे जहां पुलिस कर्मीयो के साथ -साथ पुलिस कर्मचारियों के परिवार की भी चिन्ता करते दिखे वही पुलिस कप्तान ने पुलिस कर्मीयो के साथ साथ उनके परिवार का भी स्वास्थ्य परीक्षण करवाया को वही क्रीम मिटिंक के बाद ब्यौहारी थाना अंतर्गत क्षेत्र से आये ग्रामिणो को तुरंत न्याय देते दिखे गुड जाब सर आप है शहडेल जिले के रियल सिंघम |
स्थानीय पुलिस लाइन में जिला पुलिस परिवार द्वारा जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, श्री राम हॉस्पिटल, रिलायंस फाउंडेशन एवं अमृता हॉस्पिटल के सहयोग से पुलिस के अधिकारी जवानों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।उक्त शिविर पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में किया गया , शिविर का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक जी जनार्दन , पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी एवं श्री राम हॉस्पिटल के संचालक विजय दुबे के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।स्वास्थ्य शिविर में श्री राम हॉस्पिटल, अमृता हॉस्पिटल, जिला चिकित्सालय के डॉॉक्टरों तथा विशेषज्ञों की टीम द्वारा पुलिस के जवानों एवम उनके परिवार के स्वास्थ्य परीक्षण की जांच की गयी।जिले के कप्तान ने कहा कि पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर ज्यादातर व्यस्त रहते हैं और स्वास्थ्य को लेकर जानकारी का अभाव रहता है। जिस पर शहडोल पुलिस कप्तान के प्रयासों द्वारा जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, श्री राम हॉस्पिटल ,रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से एक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सभी बीमारियों से संबंधित स्पेशलिस्ट डॉक्टर है, जिनके द्वारा विधिवत रजिस्ट्रेशन के बाद पुलिस कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में 350 से अधिक पुलिसकर्मियों ने लाभ प्राप्त किया ।गंभीर बीमारियों से ग्रस्त पुलिसकर्मी को देंगे बेहतर सुविधा ।पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि शिविर के बाद हमारी आगे की योजना है कि शिविर में जांच के बाद अगर ऐसा लगता है कि किसी कर्मचारी की कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है तो इसके लिए उसके लिए जहां पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी, वहां उनका इलाज कराया जाएगा। नियमित दिनचर्या व्यायाम योग से हाइपरटेंशन से बचा जा सकता है, पुलिस के साथ सबसे बड़ी समस्या है कि बल की कमी एवं कार्य का भार ज्यादा होने के कारण वह अपनी रोजाना जीवन की दिनचर्या को सही ढंग से नहीं कर पाते हैं, जिसे कई समस्याएं आती हैं। इसके लिए भी हमारे द्वारा प्रयास किया जा रहा है की योग शिविर लगाकर स्वास्थ्य की तरफ ध्यान दिया जाए।आगामी रविवार को बुढ़ार, ब्यौहारी में।पुलिस कप्तान ने बताया कि आगामी रवीवार में बुढ़ार, ब्यौहारी में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे,ताकि सभी पुलिस कर्मियों सहित उनके परिजनों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
स्वास्थ्य शिविर में एडीजी जी जनार्दन ,पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी, डिप्टी एसपी मुख्यालय श्री पांडे, डीएसपी यातायात अखिलेश तिवारी, सोनाली गुप्ता, आर आई पुलिस लाइन श्री मर्सकोले, श्री राम अस्पताल के विजय दुबे, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधिकारी कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.