भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एक साथ चार दुकानों में चोरी ,पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल 

615
Above News

 रोहित शर्मा की रिपोर्ट……
शहडोल |जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना हुई है। जैतपुर क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों द्वारा थाने से महज 20 मीटर की दूरी में वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक जैतपुर थाने के सामने स्थित दुकानों में चोरों ने घटना की है। पुलिस ने बताया है कि थाने के सामने चार दुकानों का सीट तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है चारों दुकाने सीट की थी सीट तोड़कर अज्ञात चोरों ने वारदात की है। दुकान मालिक भूपेंद्र सिंह गहरवार की हार्डवेयर दुकान परवेज खान की इलेक्ट्रॉनिक दुकान महेंद्र पाठक की किराना दुकान बाबू खान की सिलाई मशीन की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया है और घटना को अंजाम दिया है। यह चारों दुकान थाने के गेट के बिल्कुल ठीक सामने हैं। चोरों ने महज थाने से 20 मीटर के अंदर की दुकानों का सीट तोड़कर वारदात की है।क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। यह घटना से साफ साबित होता है कि पुलिस का डर चोरों पर बिल्कुल नहीं है थाने के ठीक सामने चोरों ने यह बड़ी घटना की है |
इनका कहना है  उन्होंने बताया की सोमवार रात की घटना है चार दुकानों में चोरों ने धावा बोला है हम सीसी कैमरा दिखाकर चोरों को जल्द से जल्द पकड़ेंगे|जैतपुर थाना प्रभारी सुदीप सोनी

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper