भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

11 लाख 65 हजार का 233 किलो गांजा पुलिस ने किया अर्टिगा वाहन सहित जप्त

280
Above News

अनूपपुर/कोतमा| पुलिस की गांजा तस्करी करने वालों के विरूद्ध एक और बड़ी कार्यवाही, अर्टिकागाड़ी सहित 233 किलो गांजा बरामद, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री एम0एल0सोलंकी के द्वारा नषे के अवैध कारोबारिया ेंके विरुद्ध  निरन्तर  अभियान चलाया  जा  रहा  है।  अभियान  के  दौरान मुखबिर  से  सूचना  के आधार पर कि कुछ अज्ञात व्यक्ति सिल्वर रंग की अर्टिका गाड़ी में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आने वाले है। इस सूचना को पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से लेते हुये, सूचना की तस्दीक हेतु अति0पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अभिषेक राजन के मागदर्षन में थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक राकेष कुमार बैस के नेतृत्व में विषेष टीम गठित की गई।विषेष टीम द्वारा चेकिंग/गस्त की जा रही थी। चेकिंग/गस्त के दौरान आज दिनांक 17.03.2021 के दोपहर पथरौडी ग्राम के समीप हाईवे के किनारे एक अज्ञात अर्टिकागाड़ी संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। गाड़ी की तलासी लेने पर गाड़ी में अवैध मादक पदार्थ गांजा 233 किलो रखा हुआ पाया  गया।  जिसकी  अनुमानित कीमत  लगभग 11,65,000/-  रुपये है।  जिस  पर  थाना कोतमा में  अवैध  मादक  पदार्थ  गांजा  की  तस्करी  करने  पर अज्ञात  आरोपियों  के  विरूद्ध एनडीपीएस  एक्ट  की  धारा  8/20  के  तहत  अपराध  पंजीबद्ध  कर 233 किलो  एवं  गांजा तस्करी में प्रयुक्त अर्टिका गाड़ी जिसकी अनुमानित कीमत 09 लाख रुपये को जप्त किया गया है। आरोपियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक एम0एल0सोलंकी के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी कोतमा राकेष कुमार बैस के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तथा गांजे के स्त्रोत की जानकारी के संबंध में विषेष टीम गठित की गई है।

जो  पूर्व  अपराधों  की  कार्यप्रणाली  एवं  वैज्ञानिक  पद्धति  के  आधार  पर  प्रकरण  में  अग्रिम कार्यवाही सुनिष्चित करेगी। नषे के विरुद्ध जा रही इस प्रकार की प्रभावी कार्यवाही से गांजे के अवैध कारोबार पर अंकुष लगेगा। सम्पूर्ण  कार्यवाही में  पुलिस  अधीक्षक  अनूपपुर  श्री  एम0एल0  सोलंकी  के  निर्देषन, अति0पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अभिषेक राजन के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक राकेष  कुमार  बैसके  नेतृत्व  में उपनिरीक्षक  टी0पी0  मिश्रा, सउनि  रामेष्वर  बैस, प्र0आर0 अरविंद राय, आर0 तिलक सिंह, आर0 संजय द्विवेदी, आर0 भानूप्रताप, चालक आर0 दिनेष किराडे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper