ऑटो और बाइक में भिड़ंत, एक की हालत गंभीर

शहडोल। जैसिहनगर थाना क्षेत्र से 5 किलोमीटर दूर चंदेला मोड पर अभी से कुछ घंटे पहले एक ऑटो और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई है जिसमें बाइक सवार के सिर पर चोट आई है जिससे इसकी हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे जैसीनगर से शहडोल के लिए रेफर कर दिया गया है वही ऑटो चालक भी घायल है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बाइक चालक अमित गौतम उम्र 27 वर्ष पिता श्री राम गौतम वही ऑटो चालक सूरज गौतम उम्र 30 वर्ष पिता रामलाल रामलला गौतम दोनों ही अमझोर क्षेत्र के रहने वाले हैं और आपस मे रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं दोनों वाहन की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं वही बाइक सवार के सर में गंभीर चोटे आई हुई है सड़क पर ही बाइक सवार का काफी खून बह गया है जिसे उसे जैसीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शहडोल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.