मेरी सुरक्षा-मेरा मास्क अभियान के साथ सर्वजन सुखाय समिति ने संभाला कमान

अनूपपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये सार्वजनिक स्थानों पर हमेशा मास्क लगाना सर्वश्रेष्ठ तरीका है। पांच रुपये का मास्क संक्रमण से बचाव करके आपकी जिन्दगी बचा सकता है। टीका लगा हो या ना लगा हो, सभी लोगों को मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने तथा हमेशा साबुन से हाथ धोते रहने की जरुरत है। जिला मुख्यालय के सिद्ध बाबा जमुनिया टोला में लोगों को मास्क वितरण करते हुए उपरोक्त विचार सर्वजन सुखाय समिति की संचालिका पुष्पा पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपनी बातों को व्यक्त करते हुए लोगों को समझाईश दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जरुरी है कि आम जनता भी मास्क लगाए रहे तथा पूरी सावधानी बरते। कोरोना वायरस से बचाव हेतु संस्थान के द्वारा निःशुल्क मास्क वितरण अभियान चलाया गया। सिद्ध बाबा जमुनिया टोला के समीपऑटो चालक राहगीरों को
रोको-टोको अभियान के तहत यात्रियों को समझाईश देकर मुफ्त मास्क वितरित किए गए।

Subscribe to my channel
Comments are closed.