भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अत्याचार पीड़ितो को प्राथमिकता के साथ जाति प्रमाण पत्र मुहैया कराएं- कमिश्नर

276
Above News


अत्याचार पीड़ितो को राहत राशि का वितरण तत्काल कराएं- कमिश्नर
कमिश्नर ने की अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार के प्रकरणो की समीक्षा
शहडोल – प्रभारी कमिश्नर शहडोल संभाग श्री अमर सिंह बघेल ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अत्याचार पीड़ितो को प्राथमिकता के साथ जाति प्रमाण पत्र मुहैया कराने के निर्देश शहडोल संभाग के सभी कलेक्टरो को दिए है। कमिश्नर ने कहा है कि, जाति प्रमाण पत्र की अनुपलब्धता के कारण अत्याचार पीड़ितो के प्रकरणो में पुलिस जांच में गतिरोध उत्पन न हो। कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अत्याचार पीड़ितो को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाए ताकि, अत्याचार पीडितो को त्वरित न्याय मुहैया कराया जा सके। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए है कि, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अत्याचार पीडितो को राहत राशि का वितरण समय-सीमा में कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि राहत राशि वितरण में किसी भी प्रकार का गतिरोध उत्पन्न न हो इसकी व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री अमर सिंह बघेल आज अनुसूचित जाति एवं जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम की अनुश्रवण समिति की संभाग स्तरीय समीक्षा में कलेक्टरो को निर्देशित कर रहे थे। बैठक में उप पुलिस महानिदेशक श्री जी. जनार्दन, कलेक्टर शहडोल डाॅ0 सतेन्द्र सिंह, कलेक्टर अनूपपुर श्री चन्द्रमोहन ठाकुर, कलेक्टर उमरिया श्री संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक उमरिया, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, उपायुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग शहडोल संभाग श्री जगदीश सरवटे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कमिश्नर ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अत्याचार पीड़ित व्यक्तियो को आर्थिक सहायता के प्रकरणो की समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि अत्याचार पीडितो को आर्थिक सहायता मुहैया कराना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में न्यायालीन प्रकरणो पुलिस जांच में लंबित प्रकरणो, अत्याचार पीडितो को रोजगार के अवसर मुहैया कराने के प्रकरणो की समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस उप महानिदेशक श्री जी जनार्दन ने सुझाव दिया कि, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अत्याचार पीडितो को राहत पहुंचाने के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओ का प्रचार-प्रसार किया जाए तथा योजनाओ से संबंधित प्रचार सामग्री का प्रदर्शन बोर्ड़ शहडोल संभाग के सभी थाना क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानो पर लगाना सुनिश्चित किया जाए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper