ब्योहारी में डिग्री कॉलेज चयनित हुए एवं निर्माणाधीन सामुदायिक भवन कलेक्टर ने किया निरीक्षण

शहडोल 27 मार्च 2021- आज जनपद पंचायत ब्यौहारी के भ्रमण के दौरान विधायक ब्योहारी श्री शरद कोल तथा कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने ब्यौहारी के दलको कोठार ग्राम में डिग्री कॉलेज के लिए चयनित भूमि जिसका खसरा क्रमांक 741, 742 कुल भूमि लगभग 22 एकड़ का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने उक्त भूमि का जेसीबी लगाकर समतलीकरण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि डिग्री कॉलेज का निर्माण किस प्रकार किया जाए कि वह मुख्य सड़क के सामने की ओर हो तथा खेल का मैदान नीचे की ओर बनाया जाए।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सुश्री प्रियांशी भंवर, जिला पूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टांडेकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी श्रीमती प्रेरणा सिंह, नायब तहसीलदार श्री अमित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.