आनंद उत्सव के अंतर्गत विधायक एवं कलेक्टर ने दिया हितग्राही को राशन

सहकारी समिति खैरा का विधायक एवं कलेक्टर ने किया अवलोकन
गेहूं उपार्जन केंद्र खैरा में संचालित करने के दिए निर्देश
शहडोल| आज जनपद पंचायत ब्यौहारी के भ्रमण के दौरान विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल तथा कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेंद्र सिंह ने उपार्जन केंद्र खैरा का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र खैरा में बन रहे मनरेगा चबूतरे का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि जेसीबी से समतलीकरण एवं फीलिंग कराकर व्यवस्थित बनाएं तथा समिति परिसर को चैन लिंक लगाकर सुरक्षित करें। निरीक्षण के दौरान विधायक एवं कलेक्टर ने खैरा समिति में बीच में बने केरोसिन सेंटर को हटाकर अलग से व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गेहूं पाचन केंद्र खैरा में शुरू किया जाए क्योंकि अन्य उपार्जन केंद्र की दूरी यहां से अधिक है जिससे गेहूं विक्रय करने आए किसानों को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस दौरान कलेक्टर एवं विधायक ने अन्नपूर्णा योजना अंतर्गत ग्राम धांधोकुई की हितग्राही कलावती को अन्य उत्सव के अंतर्गत खाद्यान्न के साथ-साथ केरोसिन एवं नमक का वितरण किया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी पांच हितग्राहियों को समय पर राशन उपलब्ध कराया जाए। नवीन पात्रता पर्ची धारक को भी समय पर राशन दिया जाए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सुश्री प्रियांशी भंवर, जिला पूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टांडेकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी श्रीमती प्रेरणा सिंह, नायब तहसीलदार श्री अमित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.