गुड फ्राइडे प्रभु यीशु मसीह का बलिदान आज का दिन उपवास एवं प्रायश्चित का दिन है

शहडोल / आज के दिन प्रभु यीशु मसीह के त्याग, बलिदान, प्रेम एवं मानवता को समर्पित का दिन जिसमें ईसाई समुदाय उपवास एवं प्रायश्चित करते है होली स्पिरिट कैथोलिक चर्च के फादर जोस एंथोनी ने कहा कि ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा आज संपूर्ण विश्व में मानवता को प्रेम, त्याग, क्षमा, बलिदान, करुणा, दया की भावना के साथ सद्भाव, प्रेम, प्रार्थना एवं प्रभु के प्रति समर्पण भाव के साथ उनके बलिदान को स्मरण कर गिरजा घरों में प्रभु यीशु मसीह क्रूस पर बलिदान होने के कारण विशेष प्रार्थना की गई, वहीं ई. एल. सी. चर्च के पास्टर जे. एस. मैथ्यू ने कहा कि यीशु मसीह का बलिदान यह दर्शाता है कि परमेश्वर प्रेमी (प्रेम करने वाला) व अनुग्रह कारी है जो मनुष्य को उसके कामों के लिए दंड नहीं देता बल्कि क्षमा करके अपने निकट आने का शुभ अवसर देता है। शहडोल क्रिश्चियन चर्च के पास्टर एस. के. आशावान ने बताया कि गुड फ्राइडे का संदेश यह भी है कि परमेश्वर प्रेम व क्षमाशील होता है वह सब को अपने में समा लेता है
प्रभु यीशु मसीह के बलिदान दिवस को विश्व के ईसाई धर्मावलंबियों व शहडोल जिले के विभिन्न चर्चों में विशेष प्रार्थना की जाती है। वहीं डॉ क्रिस्टी अब्राहम राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय ईसाई महासंघ ने बताया कि आज विश्व के तमाम ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा सिर्फ प्रभु यीशु मसीह की मृत्यु होने के पूर्व कहे गए इन 7 अनमोल वचनो को स्मरण कर मनन चिंतन किया जाता है :-
1- हे पिता इन्हें क्षमा कर यह नहीं जानते कि यह क्या कर रहे हैं,
2- आज तू भी मेरे साथ स्वर्ग लोक में होगा,
3- हे नारी यह तेरा पुत्र है,
4- हे मेरे परमेश्वर हे मेरे परमेश्वर तूने मुझे क्यों छोड़ दिया,
5- मैं प्यासा हूं,
6- तब यीशु ने कहा पूरा हुआ,
7- है पिता मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूं।
आज प्रातः 6 बजे से चूर्चो में प्रार्थना और आराधना शुरू की गई जो रात्रि तक चलेगा।
कोविड-19 को ध्यान में रखकर चर्चों द्वारा प्रति घंटे 50 के अंदर भक्तजनों को भारत सरकार व जिला प्रशासन के प्रोटोकॉल के तहत प्रार्थना करने की अनुमति दी गई।



Subscribe to my channel
Comments are closed.