भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एसडीएम पाली ने बिरासिनी देवी मंदिर मे किया घट की स्थापना

342
Above News

उमरिया- चैत्र नवरात्र रामनवमी महापर्व के अवसर पर एसडीएम पाली नेहा सोनी ने बिरासिनी देवी मंदिर मे घट की स्थापना की।  जिले के बिरसिंहपुर पाली में बिराजी आदिशक्ति माता बिरासिनी मन्दिर में नवरात्र पर्व की आज बैठकी मनाई गई। जिसमें एसडीएम सुश्री नेहा सोनी ने गर्भगृह में मातारानी की विधिविधान के साथ पूजा आराधना कर घट स्थापना किया। साथ ही दीप प्रज्वलन कर आजीवन ज्योति कलश की स्थापना की। जिले के शक्तिपीठ माता ज्वालाधाम उचेहरा मन्दिर में मन्दिर के पण्डा पुजारियों द्वारा माँ ज्वाला की पूजा आरती कर हवन भोग प्रसाद अर्पण करने का कार्यक्रम किया गया। दोनो शक्तिपीठ में यहाँ के पण्डा पुजारियों द्वारा प्रतिदिन सुबह शाम पूजा अर्चना आरती की जाएगी जिसका प्रसारण फेसबूक पेज के माध्यम से किया जाएगा।  जिले की इन दोनो मन्दिरो में देश विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन पूजा आराधना के लिए आते है लेकिन कोरोनकाल की स्थिति में मंदिरों पर सन्नाटा फैला हुआ है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper