अवैध शराब ठिकानों पर विशेष अभियान चलाकर दबिश दौरान 02प्रकरण कायम
शहडोल/ जिले के वृत्त व्यौहारी में जिला कलेक्टर डाँ. सतेन्द्र सिंह जी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सुरेश कुमार राजोरे जी के मार्गदर्शन में जिले में ड्राई डे का कठोरता से पालन हो तथा जिले में कच्ची व अवैध मदिरा के व्यवसाय पर अंकुश लगाने के लिए अवैध शराब ठिकानों पर विशेष अभियान के तहत दबिश दी जा रही है।
जिसमे वृत्त व्यौहारी के ग्राम भोगिया निवासी गौरी बर्मन के कब्जे से 2 लीटर मदिरा एवं शकुतला कहार के कब्जे से 05 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर आरोपीयो के विरुद्ध मौके पर विधिवत कार्यवाही की गई ।
कुल 02प्रकरणों में कुल जप्ती 07 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त हुई। जिसकी अनुमानित कीमत 1400/- रुपये है।उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 कीधारा 34(1)(क) तहत कार्यवाही की गई।
कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक रजनीश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।
जिसमें सहयोगी आबकारी आरक्षक योगेंद्र जयसवाल साथ रहे।



Subscribe to my channel
Comments are closed.