भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सीएम ने किया कोरोना वॉलेंटियर से सीधा संवाद

228
Above News

उमरिया- कोरोना महामारी से लड़ाई में शासन के द्वारा
किये जा रहे प्रयासों में समाज की भागीदार बढ़ाने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर ‘मैं
भी कोरोना वॉलेंटियर’ अभियान चलाया गया जिसमें जिले के 800 से अधिक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से सहयोग करने के लिए पंजीयन किया। बुधवार को मुख्यमंत्री ने सभी कोरोना वॉलेंटियर के साथ वेबकास्ट के माध्यम से संवाद किया, जिसमें जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिव शंकर शर्मा ने जिले की अभियान के संबंध में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बैठक में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व
कोरोना वालंटियर हिमांशु तिवारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी टीम के साथ मास्क वितरण और रोको तोको अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों पर दिवाल लेखन व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सूरज सोनी ने वैक्सीनेशन में सहयोग के विषय में बताया और भोजन पैकेट वितरण ।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जन अभियान परिषद को रचना करने की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पंचायतों को स्वयं लगाना चाहिए जनता कप!मुख्यमंत्री ने कहा कि जन अभियान परिषद को मास्क नहीं तो बात नहीं, मास्क नहीं तो समान भी नहीं जैसे स्वप्रेरित अभियान चलाना चाहिए, एम.पी. मतलब मास्क पहनो। साथ ही रहवासी समितियों को तथा ग्राम पंचायतों को स्वयं जनता कयूं लगाना चाहिए तभी अभियान सार्थक और सफल हो सकता है।
सोसाइटी कमेटियों और ग्राम-पंचायतों को उनके स्वप्रेरणा से जन कर्फ्यू लगाना चाहिए.तभी अभियान निशाना साधा जा सकेगा।उन्होंने यह भी बताया कि सभी स्वयंसेवीयो को एक सप्ताह के भीतर प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे उमरिया में मुख्यमंत्रियों द्वारा किए जा रहे प्रयास और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें.वीडियो कॉन्फ्रेंस में जान अभियान परिषद उमरिया जिला समंवयक शिव शंकर शर्मा,विजय शंकर,कोरोना वालंटियर्स बृजेश तिवारी,हिमांशू,तिवारी,मोनिका यादव,सूरज सोनी ,ऊषा कोल,अशोक अग्रवाल,राकेश शर्मा,देव प्रकाश गौतम,
नितिन बशाणी, उत्कर्ष माथुर, प्रवीण तिवारी ने भाग लिया गया था

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper