रेत एवं पत्थर का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त
अनूपपुर। कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्थर खदान एवं रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए जब्त कर कार्यवाही की गई है।
मामले की जानकारी के अनुसार पुलिस ने बिसुनटोला तिराहा निगवानी में पत्थरों से लोड ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 65 एए 3099 देखा गया, जहां ट्रैक्टर को रूकवाते हुए चालक से ट्रैक्टर में लोड पत्थर से संबंधित दस्तावेजों की मांग की गई, जहां चालक रामटहल साहू पिता रामकरण उम्र 29 वर्ष ने मौके पर किसी भी तरह का दस्तावेज नही दिखाया गया।
वहीं दूसरे मामले में सेमरिहा रोड़ मुडधोवा तिराहा के पास बिना नंबर की एक ट्रैक्टर को देखा, जहां पुलिस को देखते हुए ट्रैक्टर चालक वाहन से कूदकर भाग निकला, जिसके बाद पुलिस ने दोनो ही मामलो में ट्रैक्टर को जब्त करते हुए ट्रैक्टर को थाना परिसर में खड़ा कराते हुए ट्रैक्टर मालिक एवं चालक के खिलाफ धारा 379 एवं खान व खनिज अधिनियम 1957 की धारा 4/21 के तहत कार्यवाही की गई।

Subscribe to my channel
Comments are closed.