भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहड़ोल मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन की कमी से 16 मरीजों की मृत्यु अत्यंत गंभीर मामला: मनीष श्रीवास्तव

378
Above News

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं मध्यप्रदेश इंटक के प्रदेश महामंत्री-मनीष श्रीवास्तव ने शहड़ोल मेडिकल कालेज में आक्सीजन न मिल पाने के कारण 16 मरीजों की मृत्यु एक दर्दनाक हादसा है,मेडिकल प्रशासन की लापरवाही के कारण बिना इलाज के लोगों की मृत्यु अत्यंत गम्भीर मामला है।
उन्होंने मेडिकल कालेज डीन और जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी को तत्काल निलंबित करने की मांग की है।
साथ ही उन्होंने कहा कि”रेमेडिसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाय”
और सरकार-प्रशासन की लापरवाही से कोरोना मरीजों की मृत्यु पर मुआवजा दिया जाय।
मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से 16 लोगों की मौत पर प्रत्येक मृतक को 50-50 लाख का मुआवजा दिया जाय।
मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि,मुख्यमंत्री शिवराज जी,ये मौत नहीं हत्या है,आपका स्वास्थ्य मंत्री ही लापता है,
केवल शहड़ोल में 100 से अधिक कोरोना मरीजों की मौतों के आप ही ज़िम्मेदार हो और प्रदेश का दुर्भाग्य है कि प्रदेश में भाजपाई सरकार और आप मुख्यमंत्री हो।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper