अवैध उत्खनन और ब्लास्टिंग से दहशद मे चरहेट वासी
शहडोल।जयसिहनगर तहसील के अर्तगत गाव चरहेट बनसुकली मे क्रेसर मालिक अभय मिश्रा के द्वारा बगैर किसी लीज के अवेध उतखन्न किया जा रहा है।
तहसील स्तर के अधिकारी एव पटवारी व खनिज विभाग के अधिकारी की सह से यह अवेध उतखन्न किया जा रहा है जानकारी के अनुसार पंचायत के खसरा नबर 2145 मे लीज है जबकि उनके द्वारा 2143 का पत्थर निकाल जा रहा है। इतना ही नहीं बकायदा ब्लासटिग का बंदोबस्त भी है। समीप के घरों में लोग ब्लास्टिंग के आवाज़ से दहल जाते हैं। उनके घर में पत्थर भी उफान पाकर आसमान से गिरता है।लोगो ने बताया कि इस वजह से उन्हें खतरा बना रहा है किसी भी वक़्त बडी दुर्घटना घटित हो सकती है। खनिज प्रशासन से उन्होंने आग्रह किया है कि इस समस्या का जल्द ही समाधान निकाला जाए।तहसील जयसिंहनगर के तहसीलदार दीपक पटेल से फोन के माध्यम से सम्पर्क करने की कोशिश की गई पर वे फोन नहीं उठा रहे।पटवारी अतुल तिवारी (हल्का चरहेट ) ने बताया कि मैंने उन्हें बोल दिया है कि गाव के समीप ब्लास्टिंग मत कीजिए। अवैध उतखन्न पत्थर निकाल रहे है उसमे अगर कोई शिकायत करे तो कार्रवाई होगी और दंडनीय जुर्माना भी होगा।
ये है सरकारी रवैया-
एक सरकारी कर्मचारी का यह दायित्व है कि वह अपने क्षेत्र से जुड़े मामले स्वत देखें और उस पर कार्रवाई करें लेकिन यहां तो शिकायत पत्र प्रस्तुत करने की बात की जा रही है।क्या उक्त सूचना यह काफी नहीं जो ये भी बड़ी घटना होने और समाचार में छपने का इंतेज़ार कर रहे है।


Subscribe to my channel
Comments are closed.