भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने गेहूं उपार्जन खन्नोधी का किया अवलोक

226
Above News


शहडोल। आज भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने गेहूं उपार्जन केंद्र खन्नोधी का अवलोकन किया। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि यहां 5 हजार क्विंटल खाद्यान्न रखने के लिए मनरेगा चबूतरे का निर्माण पूर्ण हो चुका है। कलेक्टर नेखन्नोधी उपार्जन केंद्र में आने जाने के मुख्य मार्ग से जो जुड़ रहा है उसे और व्यवस्थित और समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि उपार्जन केंद्र खन्नोधी के सामने बाउंड्री एवं गेट लगाया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि लाने ले जाने वाले भारी वाहनों को आने जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र में कोविड-19 बीमारी संक्रमण के प्रसार को देखते हुए उपार्जन केंद्र में मास्क, सेनीटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के निर्देश देते हुए कहा कि उपार्जन केंद्र में यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि खाद्यान्न विक्रय करने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो उनके बैठने के लिए छायादार स्थान, शुद्ध पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

इस अवसर पर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टंडेकर, जिला प्रबंधक सहकारी बैंक श्री वाई के सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसएम सागर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper