विधायक जयसिंहनगर एवं जैतपुर ने मोबाइल ब्लड़ स्टोरेज बैंन का फीटा काटकर किया शुभारंभ
शहडोल- आज जिला चिकित्सालय शहडोल को एनएचएम भोपाल से प्राप्त मोबाइल ब्लड़ स्टोरेज बैन का पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर शुभारंभ विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी एवं विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह ने किया। पैथालाॅजिस्ट डाॅ. सुधा नामदेव ने बताया कि, इस बैन के आ जाने से क्षेत्रो में जाकर रक्त संग्रह कार्य में आसानी होगी, इस बैन में एक साथ दो व्यक्तियो को रक्त संग्रह किया जा सकता है साथ ही इसके अंदर ब्लड़ संबंधित जांच आदि की सुविधा भी है। इस बैन के आ जाने से रक्तदान षिविरो में रक्त संग्रह में काफी सहूलियत होगी। इस अवसर कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट डाॅ. सतेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एमएस सागर, सिविल सर्जन डाॅ. जीएस परिहार, षिषु रोग विषेषज्ञ डाॅ. उमेष नामदेव, पैथालाॅजिस्ट डाॅ. सुधा नामदेव, समाजसेवी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमलप्रताप सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत टिकुरी श्री राजेन्द्र सिंह, श्री अमन शुक्ला सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.