भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े हुईं कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

267
Above News

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर चल रही है। हर जगह कोरोना का प्रकोप है। रोजाना लाखों लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं और हजारों लोगों की जान जा रही है। देश के बड़े राज्यों का हाल सबसे बुरा है। महाराष्ट्र में आम से लेकर खास तक हर कोई कोरोना की चपेट में आ रहा है। अब तक कई सेलेब्स कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं। अब एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने बताया है कि उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी
एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। पूजा ने ट्वीट कर बताया कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं और उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। इसके बाद पूजा ने लोगों को घर में रहने की अपील की।

खुद को किया आइसोलेट
पूजा लिखती हैं, “सभी को हेलो। मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सारे प्रॉटोकॉल्‍स को फॉलो करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटीन हूं। मेरा सभी से अनुरोध है कि जितने लोग मेरे संपर्क में आए हैं कृपया अपना टेस्ट करवा लें। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। मैं ठीक होने की कोशिश कर रही हूं। प्लीज घर पर रहें, सुरक्षित रहें और अपना ध्यान रखें।” पूजा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

pooja_hegde.jpg
कई सेलेब्स हो चुके हैं संक्रमित
बता दें कि अब तक इंडस्ट्री के कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। कई सेलेब्स ठीक हो चुके हैं और कई रिकवर कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, आमिर, खान, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, तारा सुतारिया, भूमि पेडनेकर, नील नितिन मुकेश, सोनू सूद, गोविंदा और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों का नाम शामिल है।

पूजा हेगड़े की अपकमिंग फिल्में
पूजा हेगड़े के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सर्कस’ में नज़र आने वाली हैं। इसमें उनके साथ एक्टर रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इसके अलावा, वह फिल्म ‘राधे श्याम’ में भी दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ साउथ के सुपरस्टार प्रभास लीड रोल में हैं

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper