भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मध्यप्रदेश में जेलर की कोरोना से मौत : जेलकर्मी व कैदियों में हड़कंप

240
Above News

भोपाल| मध्य प्रदेश के बैतूल जिला जेल अधीक्षक बीके कुडापे की कोरोना संक्रमण से मौत के बाद जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। जेल स्टाफ के 7 कर्मी व दो कैदियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया। जिसमें सभी की नेगेटिव रिपोर्ट आई है। दो दिन बाद आरटी-पीसीआर टेस्ट से कराया जाएगा। तब तक सभी को क्वारेंटाइन किया गया। जिला जेल अधीक्षक स्वर्गीय बीके कुडापे 17 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हो गए थे। एक सप्ताह तक भर्ती रहने बाद भी वे संक्रमण से बाहर नहीं निकल पाएं। 23 अप्रैल को जिला अस्पताल में उनका निधन हो गया। 24 अप्रैल अंतिम संस्कार के बाद जेल परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर व श्रद्धांजलि दी गई। जेल प्रबंधन में अधीक्षक के संपर्क में आएं स्टाफ के 7 कर्मियों व 2 कैदी का रैपिड एंटीजन से कोरोना का टेस्ट कराया। हालांकि सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दो दिन बाद उनका आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाएगा।

जेल अधीक्षक स्वर्गीय कुडापे के परिवार में पत्नी, एक बेटा व एक बेटी है। बेटा कोरोना संक्रमित हो गया है। उन्हें आइसोलेशन किया है। स्वास्थ्य में सुधार है। पत्नी और बेटी भी स्वस्थ है। बैतूल जिला जेल में अधीक्षक के प्रभार में दो दिन में दो बार बदलाव हुआ है। बीके कुडापे की मृत्यु के बाद होशंगाबाद से सहायक जेल अधीक्षक ऋतिराज दांगी को बैतूल जिला जेल का प्रभार सौंपा गया था। अगले दिन ही योगेंद्र पवार जेल अधीक्षक बनाए गए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper