ग्रामीण क्षेत्रों में 251 आइसोलेशन सेन्टर बनाये गए
बाहर से आये 26 श्रमिकों को किया गया आइसोलेट्स
उमरिया – जिले में कोरोना संक्रमण के प्रभाव को रोकने तथा चैन को तोड़ने हेतु पूरी सतर्कता बरती जा रही है। बाहर से आये श्रमिकों की जांच एवं आइसोलेट् करने का कार्य स्थानीय प्रशासन कर रहे हैं। जिला स्तर के अधिकारियों को सेक्टर आफीसर नियुक्त कर मानीटरिग कराई जा रही है। स्थानीय पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, सरपंच, आंगनबाड़ी कार्य कर्ता तथा आशा बहनें लो
लोगों को जागरूक करने के साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्था करने में जुटी है। जिले में 251 आइसोलेशन सेन्टर बनाये गए हैं, 4 पंचायतों में 10 से कम तथा एक पंचायत में 10 से अधिक कुल 26 श्रमिकों को आइसोलेशन में रखा गया है। इन सेन्टर को फेश सील्ड, पी पी ई किट्स, जैसे आवश्यक व्यवस्थायें की गई है, घर घर सर्वेक्षण कर बीमार लोगों को चिन्हित किया जा कर जांच कराई जा रही है। 353 लोगों को कोरोना किट्स का वितरण किया गया है। आमजन कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु टीकाकरण हेतु प्रेरित किया जा रहा है।




Subscribe to my channel
Comments are closed.