शहडोल पुलिस के जज्बे को सलाम, सैकड़ों गरीबों को दोनों टाइम भोजन पानी देने का लिया संकल्प
शहडोल।कोरोना के इस महामारी से जहां गरीबों को दोनों टाइम भोजन का संकट छा रहा है, और आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है, ऐसी परिस्थिति में शहडोल पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी के निर्देशन में व उप पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई राजेश चंद्र मिश्रा व यातायात डीएसपी अखिलेश तिवारी के द्वारा सोहागपुर, शहर व आसपास गांव के 300 गरीबों को चिन्हित कर उन्हें दोनों टाइम खाना व पानी का पाउच पहुचाकर पुलिस एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है, ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने जब से शहडोल जिले का प्रभार संभाला है तब से कई अनोखे कार्य किए गए हैं इसी तारतम्य में कोरोना महामारी में सैकड़ों गरीबों को खाने के संकट छा गया हैं, जिन्हें चिन्हित कर यातायात डीएसपी अखिलेश तिवारी व कोतवाली टीआई राजेश चंद्र मिश्रा ने यह संकल्प लिया है कि 300 गरीबों को हर रोज दोनों समय खाना पानी आज तक मुहैया कराएं है, इतना ही नहीं शहर के आसपास ग्रामीण में भी ऐसे परिवारों को चिन्हित करने का काम शुरू किया गया है जिसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, व खाने का संकट बना हुआ है ऐसे परिवारों को चिन्हित कर पुलिस विभाग भोजन मुहैया कराने का संकल्प लिया है।
विचरपुर में 37 लोगों ने खाया खाना
मंगलवार को शहर से लगा गांव ग्राम विचारपुर में कोतवाली टी आई राजेश चंद्र मिश्रा व यातायात डीएसपी अखिलेश तिवारी अपने दल बल के साथ पहुंचकर बिचारपुर के 37 गरीबों को खाना व पानी वितरण किया, खाना वितरण के समय पंचायत सचिव अमोल सिंह गांव के पंच गोल्ल ,धुंधा बैगा ,नानबाई,व रामकुमार उपस्तिथ थे पुलिस की यह मानवता का कार्य चारो तरफ प्रसंसा का विषय बना हुआ है। वहीं पुलिस भोजन प्रदान करने के साथ-साथ लोगों को जन जागरूकता सन्देश देने का काम भी कर रही है जिसमें लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनने के साथ जरूरी काम हो तभी घर से निकलने का संदेश के साथ मास्क वितरण पुलिस कर्मियों के द्वारा दिया जा रहा है।


Subscribe to my channel
Comments are closed.