ममता ने किया भारती जनता पार्टी के अंहकार का मर्दन – आजाद

शहडोल। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए दमोह में कांग्रेस प्रत्याशी की विजय पर हार्दिक बधाई दी ।
उन्होंने प्रत्याशी अजय टंडन जी को भी बधाई संदेश प्रेषित किया ।
श्री आजाद ने कहा कि लोग जो बातें खुलकर नहीं कह सकते वह अपने वोट के द्वारा स्पष्ट कर देते हैं । दमोह उपचुनाव के परिणाम स्पष्ट बता रहे हैं कि मौजूदा सरकार की रीत नीति और चाल चलन जनोन्मुखी नहीं है ।
उन्होंने कहा कि समय भारतीय जनता पार्टी अहंकार के पंख लगा कर जिस तरह हवा में उड़ रही है उसे नीचे लाने का काम पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस कर चुकी है टीएमसी की विजय पर उन्होंने ममता बनर्जी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि उन्होंने जिस हिम्मत और विश्वास के साथ अहंकार का मर्दन किया है वह तारीफ के काबिल है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.