जिले भर की पुलिस चौबीसों घंटे कर रही इस कठिन घड़ी में ड्यूटी पेश किया मानवता की मिशाल
शहडोल।(जमुना मिश्रा की रिपोर्ट) जिले में करोना के मामले बढ़ रहे हैं। इस कठिन समय पर 24 घंटे ड्यूटी कर रही पुलिस लगातार लोगों से अपील करती दिख रही है कि वह लॉकडाउन का पालन करें मास्क व सोशल डिस्टेंस रखें घरों में रहें सुरक्षित रहें, खुद चौराहों में खड़ी होकर यह पुलिस लोगों को घरों में रहने की समझाइश दे रही कि इस बीमारी से घर में रहकर ही बचा जा सकता है घरों से निकलना खतरे से खाली नहीं है। इतना ही नहीं हर थाना क्षेत्रों में लगातार पुलिस का एक अलग रूप कोरोना काल मैं देखने को मिल रहा है। बुढार थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा होटल से बनवा कर खाना जरूरतमंद लोगों को सुबह शाम पहुंचाने का नेक काम थाना प्रभारी बुढार महेंद्र सिंह चौहान प्रधान आरक्षक जगत सिंह द्वारा किया जा रहा है। धनपुरी थाना प्रभारी रत नंबर शुक्ला एवं उनकी टीम के द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न वार्डओ एवं ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उन तक पका हुआ भोजन पहुंचाने का यह नेक काम पुलिस द्वारा किया जा रहा है। इस मुश्किल की घड़ी में जरूरतमंद लोगों को खाना पहुंचाने का यह जो काम पुलिस कर रही है जिसमें हजारों लोगों की दुआएं भी पुलिस को मिल रही हैं। खैरहा थाना प्रभारी उमाशंकर चतुर्वेदी व उनकी टीम के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न लोगों को भोजन पहुंचाया जा रहा है। अमलाई थाना प्रभारी विकास सिंह एवं उनकी टीम के द्वारा यह नेक काम पुलिस कर रही है अमलाई क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को थाना प्रभारी द्वारा चिन्हित कर उन तक भोजन पहुंचाने का पुलिस टीम नेक काम लगातार कर रही है।यह नेक काम लगातार जिले भर में चल रहा है जिसमें शहर में डीएसपी सोनाली गुप्ता यातायात डीएसपी अखिलेश तिवारी राजेश चंद्र मिश्रा थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा शहर व ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंद लोगों तक पहुंच कर पुलिस उन तक भोजन पहुंचा रही है। इस कठिन घड़ी में जब लोगों को दो वक्त का भोजन पुलिस टीम द्वारा दिया जाता है तो वह लोग पुलिस को लाखों लाख दुआएं भी दे रहे हैं।


Subscribe to my channel
Comments are closed.