भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मध्यप्रदेश में पत्रकारों के हित में खुल के आगे आई कांग्रेस, शिवराज पर पत्रकारिता को बांटने का लगाया आरोप

301
Above News

शहडोल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रदेश के समस्त पत्रकार साथियों को फ्रंट लाइन वर्कर का दर्जा देने की मांग की गई थी।
लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा केवल अधिमान पत्रकारों को ही कोरोना योद्धा का दर्जा देने की बात कही गई है। जिस पर कमलनाथ जी का कहना है कि सभी पत्रकार जान जोखिम में डालकर अपने दायित्वों का निर्वहन इस कोरोना काल में कर रहे हैं।
इस संकट की घड़ी में हमारे सभी पत्रकार साथी 24 घंटे अपनी सेवा भी दे रहे हैं ।जिनके जज्बे को हम सलाम करते हैं।
आगे कमलनाथ जी ने कहा कि फील्ड में काम करने वाले सभी पत्रकार अधिमान नहीं है।
हमारे पत्रकार साथी जान जोखिम में डाल कर पत्रकारिता धर्म का निर्वाह कर रहे हैं।
ऐसे में सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों कैमरा मेनो,को कोरोना योद्धा घोषित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय कमलनाथ जी की मांग का समर्थन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह ने भी इस मांग को पत्रकारों के हित में बताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को समस्त पत्रकार साथियों को तत्काल कोरोना योद्धा घोषित किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि केवल अधिमान पत्रकारों को ही कोरोना योद्धा का दर्जा देने की बात कर पत्रकारों को बांटने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के द्वारा की गई मांगों को वर्तमान की स्थिति में पत्रकार साथियो के हित मे जायज मांग कहते अति शीघ्र मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से सभी पत्रकार साथियों को कोरोना योद्धा का दर्जा दिए जाने की मांग की है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper