आर.टी.ओ आफिस के सामने एजेंट सचिव गुप्ता व संदीप गुप्ता कोविड नियमों की उडा रहे धज्जियां नहीं कर रहे लॉकडाउन का पालन
शहडोल परिवहन कार्यालय जिसे परिवहन अधिकारी श्री आशुतोष सिंह भदोरिया द्वारा अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है उसके बाद भी एकमात्र एजेंट सचिन गुप्ता व संदीप गुप्ता वाहन प्रदुषण जांच केन्द्र द्वारा अपना ऑफिस खोल के शासन के आदेश की अवहेलना करते हुए निजी स्वार्थ में संलग्न हैं जब की जानकारी मिली है आरटीओ एजेंट नरेंद्र पांडे एवं शिव कुमार गुप्ता पडमनिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसमें नरेंद्र पांडे मेडिकल कॉलेज में सांस में लेने की तकलीफ के कारण एडमिट है विदित है कि परिवहन सलाहकार संघ के अध्यक्ष विनेश सिंह के द्वारा सभी सलाहकारों की सहमति से अपना अपना ऑफिस बंद रखने का फैसला लिया गया था । आखिर क्यों सचिन गुप्ता व संदीप गुप्ता द्वारा सासन के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा आखिर आखिर इनके द्वारा प्रशासन आदेशों का पालन न करने का कारण क्या है..? इनका कहना है:- आप के द्वारा बात संज्ञान में लाई गई है अगर किसी के द्वारा कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा रहा तो तत्काल उन पर कार्यवाही की जाएगी अभी दिखवाता हूँ। योगेंद्र सिंह परिहार थाना प्रभारी सोहागपुर जिला शहडोल(म.प्र.)



Subscribe to my channel
Comments are closed.