भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

चिकित्सको के सेवाभावना से 1906 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ

240
Above News

शहडोल – मेडिकल काॅलेज शहडोल के चिकित्सको के सेवाभाव एवं समर्पण भावना से कार्य करने के कारण मेडिकल काॅलेज षहडोल से कोरोना संक्रमित 1906 मरीज पूर्णतः स्वथ्य हुए है। मेडिकल काॅलेज के चिकित्सको ने डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ0 मिलिन्द शिरालकर के मार्गदर्शन मंे कोरोना महामारी को एक चुनौती के रूप में लिया तथा कोरोना संक्रमित मरीजो के उपचार के लिए सतत प्रयास किए। मेडिकल काॅलेज शहडोल मंे कोविड केयर सेंटर पूरी क्षमताओं के साथ कार्य कर रहा है। कोविड केयर सेंटर की कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा एवं कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह द्वारा निरंतर माॅनिटरिंग की जा रही है तथा मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे है। चिकित्सको के इन प्रयासों के मेडिकल काॅलेज शहडोल मंे भर्ती कई मरीजो ने और उनके परिजनो ने मुक्तकंठ से सराहना की है। गौरतलब है कि मेडिकल काॅलेज शहडोल के चिकित्सको ने 65 वर्षीय श्री हरीष श्रीवास्तव, 90 वर्षीय सुखरनिया द्विवेदी, 81 वर्षीय श्री दुर्गा प्रसाद त्रिवेदी जैसे वयोवृद्ध मरीजो का उपचार किया। मेडिकल काॅलेज षहडोल में स्थापित पीसीआर टैस्टिंग मशीन से प्रतिदिन लगभग 700 कोरेाना संक्रमित मरीजो की प्रतिदिन टेस्टिंग की जा रही है। कोविड़ केयर सेंटर मेडिकल काॅलेज में डाॅ0 नागेन्द्र सिंह, डाॅ0 आकाश रंजन सिंह, डाॅ0 रूपेश गुप्ता, डाॅ0 जितेन्द्र शर्मा, डाॅ0 अभिषेक गौर, डाॅ0 विजय कबीरपंथी एवं अन्य चिकित्सको, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाॅप समर्पित एवं सेवाभाव से अपनी सेवाएं देकर कोरोना महामारी काल मंे लोगो का जीवन बचा रहे है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper