भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

500 बिस्तर का कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ कलसांसद ने कलेक्टर के साथ किया तैयारियों का निरीक्षण

244
Above News

कोरोना से संक्रमित मरीजो के प्राथमिक उपचार एवं उनके आइसोलेशन हेतु डी मार्ट करमेता में बना जबलपुर का सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ कल रविवार 9 मई को दोपहर 3 बजे लोकसभा मुख्य सचेतक सांसद श्री राकेश सिंह द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य जनों की उपस्थिति में किया जाएगा।
कोविड केयर सेंटर करमेता में तैयारियों को अंतिम रूप देने सांसद श्री राकेश सिंह एवं जिला कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने शनिवार को सेंटर का निरीक्षण किया। सांसद श्री सिंह ने इस दौरान अधिकारियों को कल तक सभी तरह की तैयारी पूर्ण करने आदेशित भी किया।
सांसद श्री सिंह ने इस अवसर पर बताया कि कोरोना संक्रमण की बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जबलपुर में कोविड पॉजिटिव मरीजो हेतु प्राथमिक तौर पर उपचार हेतु बड़े कोविड केयर सेंटर की आवश्यकता थी और सभी जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन एवं जनसहयोग से करमेता स्थित डी मार्ट में 500 बिस्तर का सेंटर बनाया गया है। जिसमे जनसहयोग करते हुए दानदाताओं ने सहयोग किया है क्योंकि इतने बड़े सेटअप को लगातार चलाने के लिए संसाधनों की कमी न हो पाए और मरीजो को आवश्यक प्राथमिक उपचार मिल सके।
सांसद श्री सिंह ने बताया कि आज जबलपुर कलेक्टर के साथ इसकी तैयारियों का निरीक्षण किया है और उसमें पाया कि यहां ऐसे मरीजो को भर्ती किया जा सकेगा जिन्हें गंभीर संक्रमण नही है साथ ही इसमें 50 बिस्तरों पर आक्सीजन की उपलब्धता भी होगी और आने वाले समय मे इसमें वृद्धि की जा सकती है। यह सेंटर पूर्णता एयर कूल्ड रहेगा और यह भी प्रयास किये जा रहे है कि यहां कुछ एलईडी भी लगाए जाएं ताकि मरीजो को हल्के फुल्के माहौल में उपचार मिले और उन्हें किसी तरह का पैनिक न हो।
कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों एवं जनसहयोग से यह 500 बिस्तर का कोविड केयर सेंटर बनकर तैयार है जिसमे डॉक्टर के साथ स्टॉफ की व्यवस्था भी रहेगी। इस सेंटर में सभी प्राइवेट अस्पतालों के भी सहयोग हमे मिल रहा है। कल इसका शुभारंभ सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper