भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सिटी अस्पताल के संचालक सरबजीत , देवेश चौरसिया और सपन जैन पर प्रकरण दर्ज

267
Above News

*जबलपुर।
नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिटी अस्पताल के संचालक सरबजीत सिंह मोखा, देवेश चौरसिया और सपन जैन पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक ओमती आरडी भारद्वाज ने बताया कि  सिटी अस्पताल के संचालक सरबजीत सिंह मोखा, देवेश चौरसिया और सपन जैन और अन्य पर प्रकरण दर्ज किया गया है। तीनों पर पुलिस ने 274, 275, 308,420, 120 ए, 53 आपदा प्रबंधन का प्रकरण दर्ज किया गया है।*

यह है मामला
गुजरात के मोरबी शहर से पुलिस ने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाले गिरोह का पदार्फाश किया था। गुजरात क्राइम ब्रांच ने गुरुवार देर रात जबलपुर पहुंची और अधारताल पुलिस की मदद से आशानगर अधारताल निवासी सपन उर्फ सोनू जैन को गिरफ्तार ले गई थी। सोनी भगवती फर्म का संचालक है और उसके चाचा की अधारताल में और परिवार की एक दुकान मालवीय चौक में है। गुजरात पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 90 लाख रुपए और 3370 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन जब्त किए हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper