भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जांबाज कोरोना वारियर ज्योति फैलाती रही स्वास्थ्य सेवा का प्रकाश

324
Above News

शहडोल मेडिकल कॉलेज की रेडियोग्राफर ज्योति मिश्रा प्रसव पीड़ा होने तक निर्बाध निभाया कोरोना वारीयर का दायित्व

शहडोल। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत ज्योति मिश्रा कोविड-19 महामारी में चिकित्सा सेवाओं के लिए अपने कर्तव्य पूर्ति पर रेडियोग्राफर टेक्नीशियन के रूप में लगातार तब तक सेवाएं प्रदान कर रही थी जब तक प्रथम प्रसव पीड़ा का दिन नहीं आ गया।
रेडियोग्राफर टेक्नीशियन ज्योति मिश्रा ने 8 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज को इस आशय की सूचना भी दी थी। कि 13 मई 2021 को गर्भवती ज्योति की यह प्रथम डिलीवरी होगी। किंतु लगातार मेडिकल कॉलेज के सेवा दौरान 4 मई को उन्हें प्रसव पीड़ा का आभास हुआ और वह अपने पांडव नगर निजी निवास के बगल में मूंदड़ा हॉस्पिटल अपने प्रथम पुत्र को जन्म दिया। ज्योति मिश्रा के कोविड-19 की मरीजों की सेवा में रेडियो ग्राफर टेक्नीशियन के रूप में अहम दायित्व होता है इस तरह उन्होंने कोरोनावायरस से युद्ध काल में अपने प्रथम प्रसव पीड़ा की परवाह न करते हुए निर्वाध अपनी सेवाएं बतौर रेडियोग्राफर टेक्नीशियन मेडिकल कॉलेज शहडोल को लगातार देती रही। उनके मेडिकल कॉलेज के सभी सहयोगियों ने व निकटवर्ती सभी चाहने वालों ने तथा बेबाक शक्ति समाचार टीम ज्योति को और उनके प्रथम पुत्र के जन्म लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता है तथा आशा करता है कि वे जल्द अपने मातृत्व दायित्व का निर्वहन कर पुनः अपने कर्तव्य मार्ग पर आ जाएंगी ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper