जबलपुर न्यूज़:-प्रशासनिक अधिकारी पहुँच रहे गांव.लोगों को दी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की समझाइश!
जबलपुर – गांव में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने और कोरोना के प्रति सावधानी के लिए प्रशासनिक अधिकारी गांव गांव पहुच कर लोगो को कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने की समझाइश दे रहे हैं । इसी क्रम में आज तहसीलदार पाटन प्रमोद चतुर्वेदी ने ग्राम ग्वारी में लोगो से संवाद किया और गाइड लाइन का पालन करने की अपील की । इस दौरान नायाब तहसीलदार सुरभि जैन एवं थाना प्रभारी आसिफ इकबाल भी उनके साथ उपस्थित रहे!



Subscribe to my channel
Comments are closed.