भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नये अंदाज मे मोनू सचदेव कर रहे मनव सेवा ,सराहनीय कार्य के हो रहे चर्चे

230
Above News

शहडोल/उमरिया-जहाँ पूरे देश मे कोरोना महामारी के दौरान जमाखोरी और कालाबाजारी के  आये दिन मामले प्रकाश में आ रहे  चाहे वह कोरोना संक्रमित मरीजो का ऑक्सीजन लेवल नापने वाला ऑक्सीमीटर  हो या फिर ऑक्सीजन सिलेंडर में उपयोग होने वाला फ्लो मीटर  या फिर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे कोरोना संक्रमित मरीजो के लिये ऑक्सीजन सिलेंडर  जिसका आपदा में अवसर तलासते हुये इन चीजों की कालाबाजारी करते हुये इन चीज़ों के वास्तविक रेट से चार से पांच गुने रेट वसूलने से भी पीछे नही हट रहे है  तो वही मध्यप्रदेश के उमरिया में एक ऐसे युवा कारोबारी भी है जो कोरोना पीड़ितों के लिए आवश्यक मेडिकल इक्विपमेंट्स बहुत ही किफायती रेट में उपलब्ध  करा रहे है जिनकी  खुले बाजार में 2 से 4 गुनी तक कीमतें वसूली जा रही हैं ,  उनका यह अभियान न सिर्फ उमरिया में  चलाया जा रहा है, बल्कि उमरिया से सटे अगल बगल के जिलों में भी चलाया जा रहा जिसकी बहुत सराहना भी की जा रही है
 युवा कारोबारी मोनू  सचदेव ने अपनी टीम के साथ काम करते हुये हजारों जरूरत मंद लोगों तक  यह उपकरण बहुत ही किफायती दर पर पहुँचा चुके है मोनू सचदेव का पूरा नाम हेमंत सचदेव  है जिसे उमरिया नगर में मोनू के नाम से जानते हैं    हेमंत उर्फ मोनू सचदेव की इस मुहिम को नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की जबरदस्त सराहना एवं समर्थन मिल रहा है
 एक चर्चा में मोनू सचदेव ने बताया कि  हम जरूरतमंदों को खरीद रेट पर मेडिकल इक्विपमेंट उपलब्ध करा रहे है इक्विपमेंट्स मंगाने और जरूरतमंदों तक पहुंचाने का जो ट्रांसपोर्टेशन खर्च आ रहा है उसे हम खुद वहन कर रहे है पहले चरण में हमने ऑक्सीमीटर, फ्लोमीटर और विपोराइजर ( भाप लेने की मशीन ) उपलब्ध कराना शुरू किया । मोनू ने बताया कि आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि उमरिया जैसी छोटी जगह पर  जो ऑक्सीमीटर हम  ₹669 में लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं, व्यापारियों ने उसके लिए पंद्रह सौ से पैंतीस सौ ₹ तक वसूले हैं । हर उपकरण पर मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं । जो जितनी रकम खींच सकता है, खींचने में लगा है । लेकिन जब से हमने ये अभियान प्रारंभ किया है तब से कालाबाजारी करने वालों पर भी दबाव बना है और वे भी अपने दाम कम कर रहे हैं मोनू सचदेव ने बताया कि अब उन्होंने जिला चिकित्सालय उमरिया के सामने सेवा भारती द्वारा बनाये गए सहायता पंडाल में इन उपकरणों का स्टाल लगवा दिया है ताकि ये चीजें जरूरतमंदों तक सहजता  से पहुंच सकें कोरोना के गंभीर मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर आ रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हम ऑक्सीजन के 12 लीटर वाले छोटे सिलेंडर भी खरीद रेट पर ही उपलब्ध कराना शुरू कर रहे हैं । 

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper